उत्तर प्रदेश, मथुरा : मांट पुलिस ने एक्सप्रेस-वे से पकड़ी अवैध शराब
- 6 years ago
- 6559 views
Subscribe
Share
- States News
दीपक गुप्ता
टीटीआई न्यूज़
मांट (मथुरा) 9 अगस्त 2020
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के तहत मांंट पुलिस ने भारी मात्रा में देसी हरियाणा मारका शराब पकड़ी है, जिसकी कीमत ₹1000000 के लगभग बताई जा रही है।
थाना मांट पुलिस ने यमुना एक्सप्रेस वे के जावरा टोल प्लाजा से चेंकिग के दौरान नोयडा की तरफ से आ रहे एक आयशर कैंटर में से 480 हरियाणा मार्का रेस 7 की 480 पेटी भरी हुई थी। पुलिस ने शराब ने शराब को कब्जे में लेने के साथ चालक आस मोहम्मद निवासी मोहल्ला पंसारियान जनपद शामली को हिरासत में ले लिया।
पूछताछ के दौरान चालक ने बताया कि वह हरियाणा से शराब को तस्करी के लिए जा रही। मांट थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर शराब तस्कर को जेल भेज दिया गया है।




