ब्रेकिंग न्यूज़ : शादी विवाह के लिए अनुमति की कोई आवश्यकता नहीं, बैंड और डीजे बजाने से रोका तो खैर नहीं : योगी
- 6 years ago
- 20429 views
Subscribe
Share
- National News
योगेश खत्री
टीटीआई न्यूज़
लखनऊ 26 नवंबर 2020
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नीयत बिल्कुल साफ होने के बावजूद कार्यपालिका अपनी मनमानी से बाज नहीं आ रही है जनमानस का तरह-तरह से उत्पीड़न हो रहा है। बताईए हद हो गई, मेरठ में विवाह समारोह आयोजित करना गुनाह हो गया, जहां विवाह समारोह आयोजकों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराए जाने के बाद मुख्यमंत्री के तेवर तीखे हो गए हैं।
मुख्यमंत्री ने इस घटना पर हरी नाराजगी जताई है।उन्होंने स्पष्ट कहा है कि शादी के लिए पुलिस या प्रशासन से अनुमति लेने की कोई आवश्यकता नहीं है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि अगर कहीं से भी दुर्व्यवहार की शिकायत आई तो फिर अधिकारियों की जवाबदेही तय होगी। उन्होंने कहा कि केवल सूचना देकर और कोविड प्रोटोकाल एवं गाइडलाइंस के सभी निर्देशों का पालन करते हुए विवाह समारोह आयोजित किए जा सकते हैं। बैंड और अन्य कर्मचारी विवाह के लिए निर्धारित लोगों की संख्या में सम्मिलित नहीं होंगे।
सीएम ने साफ कहा कि गाइडलाइन्स के नाम पर उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं होगा, लोगों को जागरूक करें, गाइडलाइन्स का पालन करने के लिए प्रोत्साहित करें न कि उनका उत्पीड़न करें। बैंड एवं डीजे बजाने से रोकने वाले अधिकारियों व पुलिसकर्मियों पर कठोर कार्यवाही होगी।
एक ओर मुख्यमंत्री के दिशा निर्देशों से उनकी नीयत साफ स्पष्ट होती है जबकि सरकारी मशीनरी की आदत यह रहती है कि वह चाहती है कि मुर्दों में से भी खून खींच लिया जाए। कोरोना संक्रमण काल में भी यह मशीनरी बाज नहीं आ रही है और आम जनमानस को प्रताड़ित कर उस से अवैध वसूली करने में जुटी हुई है। यह मशीनरी दबी जुबान में यह भी कहती है कि विधायिका कहती कुछ है, कराती कुछ है। ऐसे में भी क्या करें?1




