उत्तर प्रदेश, मथुरा : राजस्थान के करौली में पुजारी को जिंदा जलाने की घटना पर ब्राह्मण लामबंद

Subscribe






Share




  • States News

ऋषभ कौशिक

टीटीआई न्यूज़

गोवर्धन 10 अक्टूबर 2020        

राजिस्थान के करौली जिले में पुजारी को कुछ दबंगो द्वारा जिंदा जलाने की खबर  पर गोवर्धन के जतीपुरा मुखारविंद पर मुखारविंद के पुजारियों और ब्रहम शक्ति ब्राह्मण संगठन द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया वही इस घटना की घोर निंदा करते हुए पुजारी के कातिलो की जल्द गिरफ्तारी और पुजारी के परिवार को आर्थिक मदद की माँग की है।

वहीं राजिस्थान सरकार से पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की अपील की है । ब्राह्मणो द्वारा विरोध प्रदर्शन करते हुए ब्राह्मण एकता जिंदाबाद और ब्राह्मणों पर अत्याचार नही सहेंगे जैसे नारे लगाए गए।

वहीं ब्राह्मणो द्वारा राजिस्थान सरकार को चेतावनी देते हुए कहा गया कि राजिस्थान सरकार द्वारा अगर मामले में दोषियों पर कठोर कार्यवाही और पीड़ित परिवार को न्याय नही दिलाया गया तो ब्रज के सभी ब्राह्मण आंदोलन को मजबूर हो जाएंगे और उग्र आंदोलन करेंगे।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500


अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर