जम्मू जा रहे यात्रियों का मथुरा रेलवे जंक्शन पर स्वागत

Subscribe






Share




  • States News

मथुरा। गुजरात से वैष्णो देवी की यात्रा को निकले डेढ़ हजार सिन्धी यात्रियों का मंगलवार को मथुरा रेलवे जंक्शन पर भव्य स्वागत किया गया।

 

मीडिया प्रभारी किशोर इसरानी ने बताया कि वैष्णो देवी की यात्रा हेतु गुजरात से एक पूरी ट्रेन बुक करायी गई, जो 8 फरवरी को वड़ोदरा से चली और आज 9 फरवरी मंगलवार पूर्वान्ह साढ़े ग्यारह बजे मथुरा रेलवे जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर रुकी।

 

ट्रेन के मथुरा पहुंचने पर लाड़ी लुहाणा सिन्धी पंचायत के प्रदेश महामंत्री रामचंद्र खत्री तथा प्रदेश मीडिया प्रभारी किशोर इसरानी के नेतृत्व में यात्रा के संयोजक जयराम सेवानी, राजा बच्चानी, रवि केवलानी, करन, रवि महरोत्रा सहित सभी यात्रियों का भावपूर्ण स्वागत किया गया।

 

जयराम सेवानी ने बताया कि गुजरात से हर वर्ष वैष्णोदेवी के लिए ट्रेन बुक की जाती है। यात्रा अमृतसर स्वर्ण मंदिर दर्शन के बाद वैष्णोदेवी जायेगी।

 

युवा रवि केवलानी ने कहा कि धार्मिक यात्राओं से आपसी प्रेम बढ़ता हैं, एक-दूसरे को जानने का अवसर मिलता हैं। इससे युवाओं में जोश बढ़ता है।

 

स्वागताध्यक्ष रामचंद्र खत्री ने कहा कि सिंधी समाज की संस्कृति और सभ्यता की झलक एक बार फिर मथुरा में वैष्णोंदेवी की यात्रा पर निकले सिंधी यात्रियों के माध्यम से देखने को मिली है। हमें यात्रियों का स्वागत करके बेहद खुशी मिली है।

 

इसमें रामचंद्र खत्री, किशोर इसरानी, चंदनलाल आडवाणी, चेतन खत्री, अम्बू चंदानी, अशोक इसरानी, श्यामसुंदर खत्री, गिरधारी मंगलानी, खुशाल मेठवानी, श्यामसुंदर मनसुखानी आदि ने यात्रियों को दुपट्टा पहनाकर पुष्प वर्षा द्वारा स्वागत किया और मथुरा का प्रसाद पेड़े व मिठाई भेंट की।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर