उत्तर प्रदेश, मथुरा : आंगनबाड़ी और आशा कार्यकत्रियों को जागरूक किया

Subscribe






Share




  • States News

विक्रम सैनी

चौमुहां 12 नवंबर 2020

विकास खंड कार्यालय के सभागार में मिशन शक्ति के तहत प्रभारी सीडीपीओ वंदना शर्मा और एडीओ पंचायत विनोद कुमार असोल ने आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं को जागरूक कर महिला सुरक्षा के सम्बंध में शपथ दिलाई गई। इस दौरान एडीओ विनोद कुमार असोल ने कहा कि नारी कमजोर नहीं है,नारी शक्ति स्वरूपा है मां दुर्गा का स्वरूप है।

सीडीपीओ वंदना शर्मा ने कहा कि सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अपने केंद्रों पर महिला हेल्पलाइन नम्बर जरूर अंकित करवाएं। साथ ही किशोरियों और महिलाओं से महिला उत्पीड़न और छेड़खानी का डटकर  विरोध करने को कहा।

उन्होंने कहा कि लैंगिक अनुपात में भेदवाव करने वालों की शिकायत करें। बाल विवाह का विरोध करें। एडीओ अजय पाल सिंह,ग्राम विकास अधिकारी डीडी पाठक,ब्लॉक कॉर्डिनेटर देवेंद्र कुमार ने भी महिलाओं को जागरूक किया।

इस अवसर पर  विमलेश सैनी, विनीत राजपूत, विजेता, मिथलेश, जग्या, किरन, जयन्ती आदि आंगनबाड़ी कार्यकत्री रही।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500


अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर