नई दिल्ली : देश में बाढ़-बारिश के कहर से डरे लोग

Subscribe






Share




  • National News

नई दिल्ली 27 जुलाई 2020 

 

बाढ़ और बारिश का कहर देश में अभी भी जारी है बिहार और असम में पानी के कहर के कारण लोगों की दिक्कतें काफी बढ़ गई हैं।

उत्तर बिहार के 11 जिलों में बाढ़ की स्थिति काफी गंभीर है। एनडीआरएफ और वायुसेना की टीमें लगातार लोगों तक राहत पहुंचाने की कोशिशों में जुटी हुई हैं।

उत्तर बिहार में बाढ़ और बारिश के पानी ने रविवार को 15 लोगों की जान ले ली।

उधर असम में भी बाढ़ के कारण हालात गंभीर बने हुए हैं। असम के 30 जिलों में बाढ़ का कहर दिख रहा है और करीब 25 लाख लोग बाढ़ग्रस्त इलाकों में फंसे हुए हैं।

रविवार को यहां पांच और लोगों की मौत होने की खबर है।

इसके साथ ही राज्य में मृतकों की संख्या 128 हो गई है।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500


अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर