उत्तर प्रदेश : हाथरस के रहने वाले भारत केसरी पहलवान की मथुरा में ठेकों के आगे मिली लाश
- 6 years ago
- 64210 views
Subscribe
Share
- States News
योगेश खत्री
टीटीआई न्यूज़
मथुरा 1 नवंबर 2020
हाथरस के कुंवरपुर के रहने वाले भारत केसरी पहलवान की लाश मथुरा में मसानी स्थित शराब और बीयर के ठेकों के आगे मिलने से बृज क्षेत्र के पहलवान स्तब्ध हैं। बताया गया है कि 56 वर्षीय पहलवान कुंवरपाल अपने पुत्र मानवेंद्र के साथ वृंदावन आए थे, जहां वे अपने ही गांव के बाबा पूरन के आश्रम में ठहरे थे। गत दिवस वे अपने परिचित से मिलने आश्रम से अपनी बाइक से गए थे। लेकिन वह वहां नहीं पहुंचे और उनका शव रात्रि में मथुरा के गोविंद नगर थाना क्षेत्र के मसानी चौराहे के समीप शराब और बीयर की ठेकों के आगे पड़ा मिला। बताया गया है कि भारत केसरी पहलवान कुंवरपाल ने 1985 में जापान की फ्रीस्टाइल चैंपियनशिप में रजत पदक प्राप्त किया था। वे कई गोल्ड मेडल भी प्राप्त कर चुके थे। उनके पुत्र मानवेंद्र के अनुसार उनकी मोटरसाइकिल और दो मोबाइल गायब हैं। उन्होंने अपने पिता की हत्या की आशंका जताई है।

