उत्तर प्रदेश : गोंडा में 3 दलित लड़कियों पर तेजाब फेंका, 1 की हालत गंभीर

Subscribe






Share




  • National News

दीप सिंह

गोंडा 13 अक्टूबर 2020

उत्तर प्रदेश में सीएम योगी आदित्यनाथ ने तमाम प्रयास के बाद भी महिला, बेटी तथा बच्चियों के खिलाफ अपराध रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला गोंडा का है, जहां सोमवार रात सोते समय तीन दलित बेटियों पर तेजाब फेंका गया। तीनों झुलस गई हैं, जिनमें एक गंभीर रूप से घायल है। एसिड फेंकने का कारण अज्ञात है।

गोंडा में यह मामला परसपुर क्षेत्र के पसका गांव का है। जहां के रामऔतार (बदला नाम की तीन बेटियों पर सोते समय तेजाब फेंका गया है। इन तीनों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। इसके साथ ही पुलिस मामले की जांच कर रह रही है।

रामऔतार की 17 वर्षीय बेटी काजल, 12 वर्षीय महिमा तथा 8 वर्षीय सोनम छत की दूसरी मंजिल पर सो रही थीं। इसी दौरान तीनों पर तेजाब फेंका गया। रात ढाई बजे के करीब बड़ी बेटी खुशबू चिल्लाते हुए नीचे उतरी और रामऔतार से लिपट गई। इसके बाद दोनों अन्य लड़कियां भी चिल्लाते हुए नीचे उतरीं, जिनमें काजल का चेहरा और अन्य दोनों के हाथ झुलस गए थे। उनको लेकर परिवारीजन गोंडा जिला अस्पताल पहुंचे।

जहां काजल की हालत नाजुक बताई जा रही है। पसका चौकी इंचार्ज उमेश वर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। कई जगह पर तलाश जारी है। इसके साथ ही हाल के दिनों में जहां-जहां से तेजाब खरीदा गया है, वहां की भी पड़ताल हो रही है।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500


अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर