उत्तर प्रदेश, मथुरा : चौमुहां में मादक पदार्थ विक्रेता की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव, मचा हड़कंप
- 6 years ago
- 8369 views
Subscribe
Share
- States News
विक्रम सैनी
टीटीआई न्यूज़
चौमुहां 13 अगस्त 2020
कस्बा में 25 वर्षीय मादक पदार्थ विक्रेता की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसके बाद कि मादक पदार्थ खरीदने वाले लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। मंगलवार के दिन थाना गोविंदनगर पुलिस ने स्मैक बांटते हुए चौमुहां निवासी एक 25 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया।
जिसके बाद कि उसकी कोरोना रिपोर्ट चेक कराई गई तो वह कोरोना संक्रमित निकल कर आया। अब तक मादक पदार्थ विक्रेता न जाने कितने लोगों में स्मैक के साथ कोरोना बाँट चुका होगा। मादक पदार्थ माफिया द्वारा कस्बा ही नही जिले के विभिन्न स्थानों पर भी फोन कॉल के जरिए स्मैक पहुंचाई जाती थी।
इलाका पुलिस क्षेत्र में मादक पदार्थ विक्रेताओं पर रोक लगाने में असफल साबित हो रही है। कस्बा के कोने कोने पर मोबाइल फोन के जरिए मादक पदार्थों की बिक्री को जा रही है। जिसके चलते युवा व बालक वर्ग इसकी चपेट में है।

