ब्रेकिंग न्यूज़ उत्तर प्रदेश, मथुरा : सभी थानों में बनेंगी महिला हेल्प डेस्क

Subscribe






Share




  • States News

जिला सूचना अधिकारी

मथुरा 23 अक्टूबर 2020

जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र ने गोविन्द नगर थाना में आयोजित मिशन शक्ति कार्यक्रम के अन्तर्गत कहा कि मिशन शक्ति कार्यक्रम नवरात्रि के अवसर पर प्रारम्भ किया गया। यह अभियान 6 माह तक चलाया जायेगा। कार्यक्रम के अन्तर्गत महिलाओं से संबंधित सभी विभाग महिलाओं की रक्षा एवं सम्मान तथा उनके कार्य के प्रति और अधिक तेजी से कार्य करेंगे।

श्री मिश्र ने कहा कि महिलाओं की रक्षा हेतु प्रत्येक थाने में महिला हेल्प डेस्क खोली गयी है, जिसमें प्रमुख रूप से महिला कर्मी महिलाओं से संबंधित सभी शिकायतों को सुनेंगी। उन्होंने कहा कि पुरूष कर्मी को अपनी समस्या बताने में महिलाएं संकोच करती हैं, जिससे वह अपनी बात को पूरी तरह बताने में असमर्थ रहती हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस एवं प्रशासन नारी के सम्मान के लिए कृत संकल्पित है। प्रमुख विभागों में महिला हेल्प डेस्क स्थापित किए जाएंगे।

जिलाधिकारी ने कहा कि वर्तमान समय में ऐसे अपराधियों को चिन्हित करने की आवश्यकता है, जो विकृत मानसिकता से अपराध करते हैं तथा महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करते हैं और महिलाएं संकोच के कारण अपने परिवार एवं अन्य लोगों को नहीं बताती हैं। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा अनेक हेल्प लाइन नम्बर जारी किये गये हैं, जिन पर फोन करके अपने साथ हुए अपमान को बता सकती हैं, उस पर तत्काल कार्यवाही की जायेगी।

श्री मिश्र ने कहा कि महिला शक्ति अभियान पूरे प्रदेश में मनाया जा रहा है। राज्य स्तर पर मुख्यमंत्री जी द्वारा, मण्डल स्तर पर मण्डलायुक्त द्वारा तथा जिला स्तर पर जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा मिशन शक्ति अभियान को और अधिक गति दी जा रही है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को अपने अन्दर की शक्ति को जागृत करने की आवश्यकता है। सभी महिलायें संकल्प लें कि उनके प्रति होने वाले किसी भी दु्र्व्यवहार से पुलिस एवं प्रशासन को अवगत करायेंगे। उन्होंने सभी उपस्थित लोगों से कहा कि वह अपने परिवार के पुरुष सदस्यों को भी समझाएं कि वह महिलाओं के प्रति दु्र्व्यवहार न करके उनका सम्मान करें।

इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डाॅ. गौरव ग्रोवर, मुख्य विकास अधिकारी डाॅ. नितिन गौड़, ज्वांइट मजिस्ट्रेट दीक्षा जैन, नोडल अधिकारी आरती सिंह के साथ अन्य संबंधित अधिकारी तथा भारी संख्या में महिलाएं उपस्थित थीं।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500


अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर