केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के जन्मदिन पर पीएम मोदी सहित कई दिग्गज नेताओं ने दी शुभकामनाएं

Subscribe






Share




  • National News

नई दिल्ली 22 अक्टूबर 2020

आज केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का आज 22 अक्तूबर को जन्मदिन है। इसको लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लेकर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और पीयूष गोयल तक अन्य नेताओं ने ग्रह मंत्री अमित शाह को ट्विटर के जरिए जन्मदिन की बधाई दी हैं।

पीएम मोदी ने लिखा अमित शाह को जन्मदिन की बधाई। हमारा राष्ट्र उस समर्पण और उत्कृष्टता को देख रहा है जिसके साथ आप भारत की प्रगति में योगदान दे रहे हैं।

भाजपा को मजबूत बनाने के आपके प्रयास भी उल्लेखनीय हैं। आपको लंबे समय तक देश की सेवा करने और स्वस्थ जीवन का आशीर्वाद दे।

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी ने लिखा जनप्रिय राजनेता, अद्भुत संगठनकर्ता, जुझारू एवं कुशल रणनीतिकार, राष्ट्र की आंतरिक सुरक्षा को अभेद्य बनाने वाले यशस्वी गृह मंत्री अमित शाह को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500


अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर