बिजली के तारों की चपेट में आने से बस में लगी आग

Subscribe






Share




  • States News

बिजली के तारों की चपेट में आने से बस में लगी आग, जिससे कई लोगों की मौके पर मौत !

जालोर(राजस्थान) एक बस में आग लग जाने के कारण 6 लोगों की मौत वही कई लोग झुलसे

जानकारी के अनुसार ये लोग जालोर जिले में जैन मंदिर के दर्शन कर लौट रहे थे शनिवार देर रात रास्ता भटक जाने के कारण जालोर से सात किलोमीटर दूर महेशपुरा गांव पहुंच गए जहां बस गांव में गुजर रही बिजली की ग्यारह केवी लाइन के तारों की चपेट में आ गई और करंट फैलने से बस में आग लग गई। हादसे में बस चालक एवं परिचालक तथा तीन महिलाओं सहित चार श्रद्धालुओं की जलने से मृत्यु हो गई जबकि झुलसे कई लोगों को जालोर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां कुछ लोगों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें जोधपुर भेज दिया गया। मृतकों में ब्यावर की सोनल, सुरभि एवं चांद देवी, अजमेर निवासी राजेन्द्र तथा बस चालक धर्मचंद तथा बस का परिचालक शामिल हैं।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर