मथुरा से व्यापारी पुत्र का अपहरण, पुलिस ने सकुशल बरामद कर 2 अपहर्ताओं को किया गिरफ्तार

Subscribe






Share




  • States News

प्रेस नोट
थाना कोतवाली क्षेत्र से व्यापारी पुत्र के फिरौती हेतु अपहरण की सनसनीखेज घटना का 24 घण्टे से कम समय में सफल अनावरण करने एवं पुलिस मुठभेड में 02 अभि0 गण की  गिरफ्तारी व अपहृत की सकुशल  बरामदगी के सम्बन्ध में।

दिनांक 10/4/2021 को कागज  व्यापारी श्री बृजेश कुमार अग्रवाल पुत्र  स्व0 भगवान दास अग्रवाल नि0 - सैक्टर- 107 जी महाविधा कालौनी कान्हा माखन स्कूल के पास थाना गोविन्दनगर जनपद  मथुरा ने थाना कोतवाली मथुरा पर सूचना दी कि उसका पौत्र गन्तव्य  अग्रवाल पुत्र सचिन अग्रवाल दिनांक 09/04/2021 सांय से बृजवासी रायल होटल के  पास से गुम हो गया है जिसके आधार पर थाना कोतवाली पर गमुशुदगी दर्ज की गयी । दिनांक 10/4/2021 की सांयकाल में वादी द्वारा थाना आकर अवगत कराया कि  गन्तव्य  के चाचा के फोन पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा  गन्तव्य का अपहरण कर लेने एवं फिरौती में  एक करोड रूपये की माँग की गयी है जिस पर घटना के सम्बन्ध में स्थानीय  पुलिस द्वारा उच्चाधिकारीगण को अवगत कराया गया तथा दर्ज गुमशुदगी को मु0अ0स0 - 213/2021 धारा 364ए भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया । वरिष्ठ  पुलिस  अधीक्षक  मथुरा द्वारा इस घटना को काफी गम्भीरता से लेते हुये अपर पुलिस अधीक्षक  नगर एवं  अपर पुलिस अधीक्षक  अपराध के  नेतृत्व में  टीमो का  गठन कर, अपहृत गन्तव्य  अग्रवाल की सकुशल बरामदगी एवं घटना का  सफल  अनावरण करने हेतु निर्देशित किया गया । क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में थाना कोतवाली मथुरा,थाना गोविन्दनगर व स्वाट टीम , एसओजी एवं सर्विलांस टीम द्वारा संयुक्त रूप से  योजनाबद्ध तरीके से कार्यवाही करते हुये उक्त घटना का 24 घण्टे से भी कम  समय  में सफल अनावरण करते हुये दिनांक 11/04/2021 की मध्य रात्रि में यमुना नदी के किनारे पुराने व नये पुल के बीच निर्माणाधीन मन्दिर के पास तिवारीपुरम जमुनापार से पुलिस मुठभेड में अपहृत गन्तव्य अग्रवाल उपरोक्त को सकुशल बरामद किया गया । उक्त मुठभेड में एक कुख्यात अपराधी शिव कुमार उर्फ शिवा वौहरे  पुत्र आनन्द कुमार नि0 त्रिमूर्तीनगर थाना बन्नादेवी जनपद अलीगढ घायल हुआ व एक अभियुक्त शोभित चौहान पुत्र संजय चौहान नि0 सीसियापाडा थाना गाँधी पार्क जनपद  अलीगढ  को गिरफ्तार किया गया एवं एक अभियुक्त निशान्त पुत्र नामालूम नि0 पला फाटक के पास थाना गाँधी पार्क जनपद अलीगढ अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा । पुलिस मुठभेड में घायल अभियुक्त  शिव कुमार को उपचार हेतु जिला अस्पताल  मथुरा में भर्ती कराया गया है । घटना में संलिप्त अन्य अभियुक्त की तलाश जारी है । गिरफ्तार अभि0गण के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।

घटना का  विवरण- अपहृत गन्तव्य अग्रवाल द्वारा पूछताछ पर बताया कि मैं अपने घर से कोचिंग पढने के  लिए मण्डी चौराहा के पास गया था वहाँ पर करीब 4.00 बजे मेरे दोस्त  शोभित चौहान ने फोन करके बृजवासी रायल होटल पर  बुलाया था बृजवासी रायल होटल के पास पार्किंग में मेंने अपनी स्कूटी खडी की और अपने दोस्त शोभित का इन्तजार करने लगा कुछ देर बाद शोभित व उसके दो अन्य दोस्त एक  स्विफ्ट डिजायर गाडी से बृजवासी रायल होटल पर आये और  मुझे भी उसी स्विफ्ट डिजायर गाडी में बैठा लिया । इन लोगो के साथ मैंने भी गाडी में कोल्डड्रिंक  पी थी जिससे मुझे नशा हो गया मुझे फिर कुछ याद नहीं रहा जब मुझे रात्रि में होश आया तो मैं एक कमरे में बन्द था । दिन में कई बार शोभित के दोस्त शिवा बौहरे ने मुझसे अपने फोन से मेरे चाचा गौरव अग्रवाल के फोन पर बात  कराकर मुझे छोडने के बदले मे  एक करोड  रूपये फिरौती के देने के लिये कहलवाया गया । इसके बाद ये लोग मुझे आँखो पर पट्टी बाँधकर एक गाडी में डालकर ले गये । रात्रि के समय  मेरे  हाथ पैर बाँधकर किसी अज्ञात  जगह पर डाल लिया जब रात्रि में गोलियो की आवाज आयी और पुलिस ने मुझे छुडाया तब मुझे पता चला कि मैं जमुना जी के पास हूँ । इस प्रकार उपरोक्त पुलिस मुठभेड  में अभियुक्त  शिव कुमार  उर्फ  शिवा  बौहरे के दाहिने पैर में गोली  लगी एवं अपहृत गन्तव्य  की सकुशल  बरामदगी सुनिश्चित की गयी व एक  अपराधी निशान्त अँधेर व झाडियो का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा  । 
अपराध करने का तरीका/योजना- अभि0 गण से पूछताछ पर अभि0गण ने  बताया कि हम लोगो ने अधिक पैसे कमाने के लिए योजना बनाई कि किसी पैसे वाले व्यक्ति का अपहरण कर उसे छोडने के नाम पर पैसा कमायेगें तो शोभित ने बताया कि एक मेरा स्कूल समय का  दोस्त है जो अपने माता - पिता का इकलौता पुत्र है जो उसके पिता व्यापारी है जो अपहरण करने पर  फिरौती में अच्छा पैसा दे सकते है इस पर शोभित , शिव कुमार उर्फ शिवा बौहरा ,निशान्त ने योजना बनाई कि शोभित के दोस्त गन्तव्य अग्रवाल का अपहरण कर लेते है और उसके परिवार से अधिक धन की माँग करेंगें अपने पुत्र के बदले में अच्छा पैसा हम लोगो को दे देंगें । इसलिए हमने एक करोड की फिरौती की रकम की  माँग  की  जिसे हम लोग आपस में बाँट लेते । हम लोगो ने यह भी तय कर लिया था कि यदि गन्तव्य अग्रवाल हमें पहचान भी लेता है तो पैसा मिलते ही हम लोग उसे जान से मार देगें ।   
गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम पताः-
1- शिव कुमार उर्फ शिवा वौहरे  पुत्र आनन्द कुमार नि0 त्रिमूर्तीनगर थाना बन्नादेवी जनपद अलीगढ 
  (मुठभेड में घायल )
2.अभियुक्त शोभित चौहान पुत्र संजय चौहान नि0 सीसियापाडा थाना गाँधी पार्क जनपद  अलीगढ
बरामदगीः-
1- गन्तव्य अग्रवाल पुत्र सचिन अग्रवाल नि0 - सैक्टर- 107 जी महाविधा कालौनी कान्हा माखन स्कूल के पास थाना गोविन्दनगर जनपद  मथुरा
2. फिरौती की माँग करने में प्रयुक्त  मोबाइल कार्बन कम्पनी कीपैड रंग काला व नारंगी न0 - 7245194653 
3. एक  तमंचा 315 बोर मय एक खोखा कारतूस व 03 जिन्दा कारतूस  315 बोर
4. एक प्लास्टिक का रस्सा ( जिससे अपहृत के हाथ व पैर  बाँधे गये थे )
5. अभि0 गण से बरामद तीन अन्य  मोबाइल 
अभियुक्तगण का आपराधिक इतिहासः-
अभि0 शिव कुमार उर्फ शिवा वौहरे  पुत्र आनन्द कुमार
1.मु0अ0सं0 213/2021 धारा 364ए भादवि थाना कोतवाली नगर जनपद मथुरा
2.मु0अ0स0- 143/2021 धारा 307 भादवि पु0 मुठभेड थाना जमुनापार मथुरा
3. मु0अ0स0 -144/2021 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट  थाना जमुनापार  मथुरा
4. मु0अ0स0 -312/2019 धारा 307,395,427,504,506 भादवि  थाना बन्नादेवी अलीगढ ।
5. मु0अ0स0 -548/2020 धारा 307,504,506 भादवि  थाना क्वार्सी अलीगढ ।
6. मु0अ0स0 -659/2020 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना क्वार्सी अलीगढ ।
अभि0 शोभित चौहान पुत्र संजय चौहान
1.मु0अ0सं0 213/2021 धारा 364ए भादवि थाना कोतवाली नगर जनपद मथुरा
गिरफ्तार करने वाली टीम :- 
टीम प्रथम --
श्री सूरज प्रकाश शर्मा प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली, मय टीम।
टीम द्वितीय  --
श्री एम0पी0 चतुर्वेदी प्रभारी निरीक्षक थाना गोविन्दनगर मथुरा, मय टीम।
टीम तृतीय  --
श्री  सधुवन राम गौतम प्रभारी स्वाट, श्री धीरज कुमार  गौतम प्रभारी एस0ओ0जी0, मय टीम।
टीम चतुर्थ  --
श्री जसवीर सिंह  प्रभारी सर्विलांस सैल मय टीम।
उक्त घटना का सफल अनावरण कर, अपहृत गन्तव्य अग्रवाल को सकुशल बरामद करने पर पुलिस  महानिदेशक  उ0प्र0 महोदय द्वारा उत्साहवर्धन हेतु पुलिस टीमो को 50 हजार रुपये के नगद पुरस्कार से पुरूस्कृत किया गया है ।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर