उत्तर प्रदेश, मथुरा : राष्ट्रीय लोकदल छोड़कर भारतीय किसान यूनियन में शामिल

Subscribe






Share




  • National News

मथुरा 23 सितंबर 2020

आज दिनांक 23 सितंबर 2020 को युवा रालोद के पूर्व शहर अध्यक्ष चिराग उद्दीन कुरैशी के मनोहरपुरा स्थित आवास पर राष्ट्रीय लोकदल के दर्जनों पूर्व पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय लोकदल छोड़कर भारतीय किसान यूनियन टिकैत की सदस्यता ली। भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष राजकुमार तोमर के निर्देश पर भारतीय किसान यूनियन के महानगर अध्यक्ष पवन चतुर्वेदी, वृंदावन नगर अध्यक्ष आवाद मोहम्मद एडवोकेट, दिनेश आनंद पापे ने सभी को भारतीय किसान यूनियन की सदस्यता दिलाई। राष्ट्रीय लोकदल छोड़कर भारतीय किसान यूनियन में शामिल होने वालों में हरित प्रदेश संघर्ष समिति के पूर्व नगर अध्यक्ष मुजाहिद कुरैशी, युवा रालोद के पूर्व शहर अध्यक्ष चिराग उद्दीन कुरेशी, युवा रालोद के नगर उपाध्यक्ष तनवीर कुरेशी, नगर महासचिव फैजान कुरैशी, अभीव भाई, डब्बू कुरेशी, गब्बर कामिल, साहिल, सिराज, सैहब कुरेशी, कैफ कुरेशी, शोएब कुरैशी, शोएब करन, राहुल बंटी, विनोद आदि ने राष्ट्रीय लोक दल छोड़कर भारतीय किसान यूनियन की सदस्यता ग्रहण की। 

इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष राजकुमार तोमर के निर्देश पर भारतीय किसान यूनियन के महानगर अध्यक्ष पवन चतुर्वेदी ने मुजाहिद कुरैशी को भारतीय किसान यूनियन का मथुरा शहर का अध्यक्ष नियुक्त किया व चिराग उद्दीन कुरैशी को भारतीय किसान यूनियन  युवा का मथुरा शहर का अध्यक्ष नियुक्त किया। दोनों पदाधिकारियों को भारतीय किसान यूनियन के महानगर अध्यक्ष पवन चतुर्वेदी, वृंदावन नगर अध्यक्ष आवाद मोहम्मद एडवोकेट, दिनेश आनंद पापे ने नियुक्ति पत्र दिए।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500


अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर