उत्तर प्रदेश, मथुरा : कप्तान ने नारी शक्ति को दी मिशन शक्ति की जानकारी, समाधान दिवस के दौरान चला जागरूकता अभियान

Subscribe






Share




  • States News

कप्तान ने नारी शक्ति को दी मिशन शक्ति की जानकारी, समाधान दिवस के दौरान चला जागरूकता अभियान। 

डीएम-एसएसपी ने महावन के संपूर्ण समाधान दिवस में भाग लिया। 

पुलिस प्रवक्ता

मथुरा 20 अक्टूबर 2020

जिलाधिकारी सर्वज्ञ राम मिश्र और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर द्वारा आज "सम्पूर्ण समाधान दिवस" के अवसर पर तहसील महावन में जन समस्याओं को सुनकर उनके त्वरित निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिला सुरक्षा सम्मान एवं आत्मरक्षा हेतु चलाये जा रहे “मिशन शक्ति" अभियान के क्रिन्यावयन को सफल बनाने के परिप्रेक्ष्य में तहसील महावन में महिलाओं एवं बालिकाओं को पम्पलेट वितरित कर उन्हें अभियान के सम्बन्ध में विस्तरित जानकारी दी गई तथा महिला सम्बन्धी किसी भी अपराध की सूचना 1090 वूमेन पॉवर लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112 पुलिस आकस्मिक सेवा आदि पर देने के बारे में अवगत कराया गया।

“मिशनशक्ति अभियान” के क्रिन्यावन को सफल बनाने के परिप्रेक्ष्य में तहसील महावन में महिलाओं/बालिकाओं को महिला सम्बन्धी किसी भी अपराध की सूचना आकस्मिक नम्बर पर देने को कहा।

“मिशनशक्ति अभियान” के सफल क्रियान्वन के परिप्रेक्ष्य में पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी रिफाइनरी द्वारा केन्द्रीय विद्यालय रिफायनरी के स्टाफ कर्मचारीगणो को ब्रीफ कर उन्हें बालिकाओं को किसी भी अपराध की सूचना देने तथा आकस्मिक नम्बरों से अवगत कराने के सम्बन्ध में अवगत कराया।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर