उत्तर प्रदेश, मथुरा : पला खैरे वाली मैया पर उमड़ी भक्तों की भीड़
- 6 years ago
- 3904 views
Subscribe
Share
- States News
गोपी नाथ तिवारी
मथुरा 19 अक्टूबर 2020
शेरगढ़ के गांव आदमपुर से 2 किलोमीटर की दूरी पर शेरगढ़ छाता रोड पर स्थित है पला खैरा वाली माता रानी का मंदिर जोकि अति प्राचीन मंदिर है और सभी आदमपुर ग्रामवासी हफ्ते में सोमवार के दिन पूजा अर्चना माता रानी के मंदिर जाते हैं और अपनी मनोकामना पूर्ण करते हैं।
अभी कुछ दिन पहले से माता रानी के मंदिर का जीर्णोद्धार का कार्य चल रहा था। अब मंदिर पूरी तरह से बनकर तैयार है और इस मंदिर के बारे में भक्तगण देव तिवारी ने बताया कि यह मंदिर हमारे फार्म हाऊस पर स्थित है और अति प्राचीन मंदिर है।
माता रानी के इस मंदिर की अति विशेषता यह है कि अगर कोई भी भक्तगण माता रानी के मंदिर पर पूजा अर्चना करने के लिए आता है तो माता रानी उनकी मनोकामना पूर्ण करती हैं कुछ दिन से मंदिर का जीर्णोद्धार का कार्य चल रहा था लेकिन अब मंदिर का जीर्णोद्धार का कार्य संपन्न हो चुका है और प्रथम नवरात्रि के दिन से पूजा अर्चना चालू हो गई है और भक्तजन माता रानी के मंदिर पर आने जाने लगे हैं। पूजा अर्चना कर अपनी मनोकामना पूर्ण कर रहे हैं।

