मथुरा : राधापुरम में वृक्षारोपण

Subscribe






Share




  • States News

रश्मि शर्मा

मथुरा 20 दिसंबर 2020

वृक्षारोपण आज हम सभी के लिये आवश्यक है, क्योंकि बढ़ते प्रदूषण को रोकने का एकमात्र यही उपाय है। यमुना प्रदूषण एवं वृक्षारोपण हेतु काम कर रही संस्था यमुना मिशन द्वारा आज राधापुरम स्टेट में यमुना मिशन के पार्क में वृक्षारोपण किया गया तथा झूला लगवाया गया। कार्यक्रम में  स्वस्तिक रंगमंच के कलाकारों ने जय यमुना मैया नुक्कड़ नाटक के माध्यम से भी यमुना मैया को स्वच्छ रखने के लिये प्रेरित किया।

कार्यक्रम में पधारे भारतीय जनता पार्टी के महानगर अध्यक्ष श्री विनोद कुमार अग्रवाल, महानगर उपाध्यक्ष श्री गम्भीर गुर्जर जी, जिला पंचायत सदस्य श्री के के गौतम जी, पार्षद श्री मनोज पचौरी,पार्षद श्री श्याम सिंह, महिला मोर्चा मंत्री ममता भारद्वाज, मधुवन मंडल अध्यक्ष पंडित विक्रम मुदगल जी, राधपुरम सोसायटी के अध्यक्ष श्री दिनेश बंसल जी, सचिव अनिता शेखर जी, कोषाध्यक्ष दिनेश खंडेलवाल जी, पूर्व अध्यक्ष श्री रामवीर शर्मा जी, चरण सिंह जी इत्यादि गणमान्य जनों का यमुना मिशन  वरिष्ठ कार्यकर्ता श्री अरुण शर्मा, रश्मि शर्मा, प्रहलाद सिंह द्वारा स्वागत किया गया।

भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष ने अपने वक्तव्य में कहा कि यमुना मिशन आज जो नदियों की स्वच्छता एवं पर्यावरण हेतु जो कार्य कर रहा है।

इससे कम से कम मथुरा में तो यमुना जी को कुछ राहत मिलेगी और यह कार्य अत्यंत उत्तम है।गणेशरा के पार्षद प्रेम पचौरी ने भी यमुना मिशन द्धारा कराये गये वृक्षारोपण की प्रशंसा की,जिससे मथुरा जल्द ही ग्रीन मथुरा के रूप में दिखेगा।कार्यक्रम को सफल बनाने में पिंकी, पवन, प्रियंका, रेखा एवं महेश भारद्वाज की मुख्य भूमिका रही।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500


अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर