उत्तर प्रदेश : आगरा में 13 वर्षीय किशोरी के साथ रेप की आशंका
- 6 years ago
- 5616 views
Subscribe
Share
- National News
ममता भरद्वाज
आगरा 1 अक्टूबर 2020
हाथरस की घटना को लेकर प्रदेश ही नहीं देश भर में आवाज उठ रही है उसी समय बलरामपुर में दलित लडकी के साथ हाथरस जैसी हैवानियत दिखाई गई है जहां उस बेटी की भी मौत हो गई है।
उसी समय अभी-अभी मिली जानकरी के मुताबिक आगरा से भी अब एक बड़ी खबर सामने आई है जहां फतेहपुर सीकरी इलाके में एक 13 वर्षीय किशोरी के साथ परिजनों ने रेप की आशंका जताई है।
मिली जानकारी के मुताबिक थाना फतेहपुर सीकरी क्षेत्र में नाबालिग 13 वर्षीय किशोरी के साथ परिवारीजनों ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। परिजनों के मुताबिक शौच करने गई किशोरी को गांव के ही युवकों पर अगवा कर दुष्कर्म करने की बात कही गई है। गांव के दो युवक किशोरी को धर्मशाला पर बदहवास स्थिति में छोड़ कर गए हैं।
परिवारीजनों ने थाना फतेहपुर सीकरी पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल से पीड़िता को लेकर अस्पताल भिजवाया है। सैकड़ों की संख्या में थाने पर ग्रामीण पहुंचे हुए है।
परिजनों के द्वारा प्राप्त तहरीर के आधार पर किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा गया है। प्रार्थना पत्र के आधार पर क्षेत्राधिकारी ने कार्यवाही की बात कही है। थाना फतेहपुर सीकरी पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।



