उत्तर प्रदेश, मथुरा : गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त की हुई गिरफ्तारी
- 6 years ago
- 6873 views
Subscribe
Share
- States News
स्वेतांक
छाता 18 अक्टूबर 2020
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मथुरा द्वारा वांछित व वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है अभियान के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व पुलिस अधीक्षक अपराध के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी छाता के पर्यवेक्षण में थाना छाता पुलिस को उस समय महत्वपूर्ण सफलता हासिल हुई जब छाता पुलिस द्वारा दिनांक 18.10. 2020 को ग्राम दौताना फ्लाईओवर के नीचे गैंगस्टर एक्ट के एक अभियुक्त को पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया एसएचओ रवि त्यागी पुलिस टीम के साथ मुखबिर की सूचना पर ग्राम दौताना पुल के नीचे मुखबिर की बात पर विश्वास करते हुए दौताणा फ्लाईओवर के नीचे पहुंचे तो मुखबिर ने दूर से इशारा करके बताया कि वह व्यक्ति जो सफेद शर्ट व काली पैंट पहने हुए हैं वही सुरजीत उर्फ नेहना है और नेहना,इशारा देकर मुखबिर चला गया इस पर पुलिस वालों ने एक बार की दबिश देकर सुरजीत उर्फ नेहना पुत्र राजू निवासी चंदौरी थाना छाता मथुरा को हिरासत में ले लिया।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में एसएचओ रवि त्यागी,उपनिरीक्षक सत्येंद्र कुमार, आरक्षी राहुल बालियान, आरक्षी प्रीत कुमार शामिल रहे।

