उत्तर प्रदेश, मथुरा : नौहझील सहकारी समिति के सहायक ने किसानों को लगाया लाखों का चूना, मुकदमा हुआ दर्ज

Subscribe






Share




  • States News

मथुरा 31 अक्टूबर 2020

 

कस्बा नौहझील की एक सहकारी समिति में किसानों के साथ धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। इसमें सहायक आंकिक द्वारा किसानों को लगभग 4 लाख रूपए का चूना लगाया गया है। गबन के मामले में सचिव द्वारा सहायक आंकिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। इसके बाद आरोपी फरार हो गया है।

जनपद में किसानों के साथ धोखाधड़ी का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला नौहझील थाना क्षेत्र की आत्मनिर्भर सहकारी समिति छिनपारई के सहायक आंकिक राजकुमार सिंह पुत्र किशन सिंह निवासी मखदमपुर थाना नौहझील द्वारा करीब आधा दर्जन किसानों के खातों में हेरफेर कर 3.94 लाख का गबन कर लिया। आरोप है कि किसानों द्वारा खाद बीज के एवज में सहकारी समिति को जो रूपया दिया गया। वह रूपया सहायक आंकिक ने बैंक में जमा नहीं कराया गया। दर्ज कराए गए मुकदमे के अनुसार, आरोपी ने किसानों की धनराशि में हेरफेर करते हुए रूपए लिए, रसीद भी दी लेकिन अपने रिकार्ड में रसीद को निरस्त दिखा दिया। इसमें दूसरे आरोप में किसानों से अधिक धनराशि ली लेकिन अपने रिकार्ड में काफी कम धनराशि जमा दिखाई। साथ ही गेंहू घोटाला करते हुए 102 क्विंटल गेंहू खाद्य निगम को नहीं पहुंचाया। इसकी कीमत लगभग 1.88 लाख हजार दशाई गई है। जब किसानों को घोटाले की जानकारी मिली तो उन्होंने उच्चाधिकारियों से इसकी शिकायत की। शिकायत के बाद हुई प्रथम दृष्टया जांच के बाद थाना नौहझील में सचिव नीलमणि पांडेय द्वारा सहायक आंकिक राजकुमार सिंह के खिलाफ गबन के आरोप में धारा 406,

409 एवं 420 में मुकदमा दर्ज कराया गया है। आरोपी फिलहाल फरार है। घोटाले का खुलासा होने के बाद क्षेत्रीय किसानों में आक्रोश पनप रहा है।

इस संबंध में एआरओ काॅपरेटिव रवींद्र कुमार ने बातचीत में बताया कि आरोपी सहायक आंकिक की काफी समय से शिकायतें आ रही थीं। इस पर विभागीय जांच कराई गई। इसमें दोषी पाए जाने के बाद सचिव को मुकदमा दर्ज कराने के आदेश दिए गए थे। बताया कि किसानों का किसी भी कीमत पर उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

 

इन किसानों को लगाया चूना

सहायक आंकिक ने जिन किसानों को चूना लगाया है। उनमें फतेहचंद पुत्र खिल्लू के 52 हजार 280 रूपए, सतीशचंद पुत्र मेघश्याम 60 हजार 880 रूपए, बनी सिंह पुत्र कमल सिंह 30 हजार 340 रूपए, फूलचंद पुत्र रतनलाल 28,911 रूपए, गौरीशंकर पुत्र भजनलाल 24,200 रूपए, भगवानस्परूप पुत्र भजनलाल 20,180 रूपए, हरीशचंद पुत्र हरफूल के 12,900 रूपए शामिल हैं। डोरीलाल पुत्र रतनलाल ने 23 हजार 12 रूपए जमा कराए थे लेकिन जमा धनराशि सिर्फ 2312 रूपए दिखाए गए हैं।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500


अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर