पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह का लंबी बीमारी के बाद निधन, प्रधानमंत्री के साथ रक्षा मंत्री ने जताया शोक

Subscribe






Share




  • National News

नई दिल्ली 27 सिंतबर 2020

पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है। जसवंत सिंह के निधन पर पीएम मोदी के साथ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उनके निधन पर शोक प्रकट किया है।

केंद्रीय मंत्री के निधन पर प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया कि 'जसवंत सिंह जी ने पूरी लगन के साथ हमारे देश की सेवा की।

पहले एक सैनिक के रूप में और बाद में राजनीति के साथ अपने लंबे जुड़ाव के दौरान। अटल जी की सरकार के दौरान उन्होंने महत्वपूर्ण विभागों को संभाला और वित्त, रक्षा और विदेश मामलों की दुनिया में एक मजबूत छाप छोड़ी। उनके निधन से दुखी हूं।'

वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लिखा कि अनुभवी भाजपा नेता और पूर्व मंत्री जसवंत सिंह जी के निधन से गहरा दुख हुआ।

उन्होंने रक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ कई क्षमताओं में देश की सेवा की। उन्होंने खुद को एक प्रभावी मंत्री और सांसद के रूप में साबित किया।'

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500


अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर