उत्तर प्रदेश, मथुरा : स्टाफ नर्स की गैरमौजूदगी में आशा कार्यकत्री पर डिलीवरी करने का आरोप

Subscribe






Share




  • States News

जयशंकर 

टीटीआई न्यूज़

राया (मथुरा) 22 नवंबर 2020

स्वास्थ्य केंद्र राया पर स्टाफ नर्स की गैर‌ मौजूदगी में आशा कार्यकर्ती पर महिला की डिलीवरी करने का आरोप लगाया गया है। परिजनों के अनुसार डिलीवरी के एक घण्टे बाद बिना लिखा पढ़ी के महिला को अस्पताल से छुट्टी दे दी। इस दौरान महिला के परिजनों से सुविधा शुल्क भी ले लिया। महिला के परिजनों ने मुख्य चिकित्साधिकारी से इसकी शिकायत की है।

बताया गया है कि गांव कसेरा निवासी वीरेंद्र कुमार गांव की आशा कार्यकत्री के साथ अपनी पत्नी  तेजवती को प्रसव कराने हेतु किरन देवी महिला स्वास्थ्य केंद्र राया पर सुबह चार बजे लेकर पहुंचे।

इस दौरान रात्रि में रत्नेश देवी और आशा कार्यकर्ती की डयूटी थीं। लेकिन स्वास्थ्य केंद्र राया पर न तो कोई महिला चिकित्सक मिली, न स्टाफ नर्स उपस्थित मिली। इस दौरान महिला को प्रसव पीड़ा शुरू होने पर आशा कार्यकर्ती ने ही महिला की डिलीवरी कर दी औऱ एक घण्टे बाद ही महिला को रजिस्टर में कोई बिना लिखा पढ़ी के अस्पताल से छुट्टी दे दी।

नियम के मुताबिक प्रसव के बाद अड़तालीस घण्टे तक जच्चा-बच्चा की देखभाल हेतु स्वास्थ्य केंद्र पर रखा जाता है। इस दौरान महिला के परिजनों से सुविधा शुल्क भी लिया गया, जिसकी शिकायत महिला के पति ने मुख्य चिकित्साधिकारी से की है।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500