PUB-G बैन होने के बाद, अब आ रहा FAU-G, अभिनेता अक्षय कुमार ने दी जानकारी

Subscribe






Share




  • National News

नीरज वर्मा

नई दिल्ली 4 सिंतबर 2020

दुनिया में बच्चों के लोकप्रिय हो चुके PUBG गेम को भारत सरकार ने देश में बैन कर दिया गया है। जिसे लेकर बच्चों में जबरदस्त क्रेज था।

अब अक्षय कुमार ने इसका तोड़ अपने एक ट्वीट के माध्यम से निकाल दिया है। शुक्रवार को अभिनेता अक्षय कुमार ने अपने ट्विटर एकाउंट पर PUBG की टक्कर में उतारे गए गेम FAU-G को पेश किया।

इस गेम की खास बात यह है कि गेम से होने वाली कमाई का एक हिस्सा भारत के वीर ट्रस्ट को दिया जाएगा। इस ट्रस्ट को गृह मंत्रालय ने गठित किया है।

गेम के बारे में अक्षय कुमार ने ट्वीट कर जानकारी दी है, उन्होंने लिखा कि...

'पीएम नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर अभियान का समर्थन करते हुए एक्शन गेम FAU-G पेश करते हुए बेहद खुशी हो रही है'

बतादें कि इस गेम से होने वाली कमाई का 20 प्रतिशत हिस्सा देश के वीर ट्रस्ट को डोनेट किया जाएगा। अब देखना होगा कि देश का FAU-G गेम बच्चों को कितना भाता है।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर