उत्तर प्रदेश, मथुरा : गोवंश से किसान फिर परेशान
- 6 years ago
- 3784 views
Subscribe
Share
- National News
विक्रम सैनी
टीटीआई न्यूज़
चौमुहां (मथुरा) 25 दिसंबर 2020
एक तरफ योगी सरकार गोवंश के लिए जगह-जगह अस्थाई गौशालाओं का निर्माण करा रही है और गायों की देखभाल के लिए करोड़ों रुपए का खर्च कर रही है, वहीं विकास खंड के गांव परखम गुर्जर में बेसहारा गोवंशों से परेशान किसानों ने 200 गोवंशों को पकड़कर गांव के ही श्री बांके बिहारी जूनियर हाई स्कूल में बंद कर दिया।
स्कूल में बंद गोवंश प्रशानिक अधिकारियों की अनदेखी के चलते दो दिन से भूखे प्यासे हैं। किसानों ने बताया कि उन्होंने कई बार जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों को स्कूल में बंद गोवंशों को गौशाला में छोड़ने का आग्रह भी किया। लेकिन उनकी किसी ने नहीं सुनी। किसान पंडित नवल किशोर ने बताया कि इस समय खेतों में गेहूं और सरसों की फसल खड़ी है।
आवारा गोवंश इन फसलों के नष्ट कर रहे हैं। किसान दिन रात अपने खेतों की इन आवारा गोवंशों से अपनी फसलों को बचाने के लिए रखवाली कर रहे हैं।
उसके बावजूद भी ये गोवंश फसलों में नुकसान पहुँचा रहें हैं। कई किसान तो सर्दी के मौसम में रात के वक्त खेतों की रखवाली करते समय बीमार तक पड़ गए हैं। इन आवारा गोवंशों से परेशान गांव के किसानों ने गुरुवार को करीब 200 आवारा गोवंशों को पकड़कर गांव के ही स्कूल में बंद कर दिया। किसानों ने यह भी बताया कि जब वह गायों को लेकर गौशालाओं में जाते हैं तो बस 2 से 4 गायों को ही गौशाला रखती है और यहां पर गायों की बड़ी संख्या है। वहीं जब अधिकारियों से बार-बार बोला जाता है तो वह कहते हैं कि आप अपने वाहन में भरकर गौशाला ले जाइए। बेसहारा गोवंशों से किसानों के लिए एक बड़ी समस्या खड़ी हो गई है। कि वह अपना काम देखें या फिर इन बेसहारा गोवंश से अपनी फसल की रखवाली। मथुरा जिले के अधिकारी योगी सरकार की योजनाओं को पूरी तरह पलीता लगाने में लगे हुए हैं।
बार-बार किसानों द्वारा प्रशासनिक अधिकारियों से बेसहारा गोवंश से छुटकारा दिलाने की निजात के लिए अनुरोध करने के बाद भी उन्हें बेसहारा गोवंश की समस्या से निजात नहीं मिल रही।
किसान मुखरी बाबा, बनवारी, दिगम्बर, लेखराज, बल्लो पंडित, राजेन्द्र पहलवान, मलूकी, पंचम, राजपाल, अंतराम, बबली, राजेश, धर्मपाल, मंजू, गोविंद मास्टर, गोली महेश पंडित आदि ने जिलाधिकारी से आवारा गोवंशों को गोशाला रखवाएं जाने की मांग की है।

