देवोत्थान एकादशी : जागे देव, बजीं शहनाइयां, शमशाबाद में परिणय सूत्र में बंधे 29 जोड़े

Subscribe






Share




  • National News

आगरा 25 नवंबर 2020

आज देवोत्थान एकादशी है। आज देव जाग गए हैं। देवों के जागने के साथ ही आज से मांगलिक कार्य भी शुरू हो गए हैं। इसीलिए आज खूब शहनाइयां भी बज रही हैं।लेकिन यहां शहनाइयां कुछ ज्यादा ही बज रही है क्योंकि यहां एक नहीं पूरे 29 जोड़े परिणय सूत्र बंधन में बंध रहे हैं।

आगरा के कस्बा शमसाबाद में श्रीनाथजी सेवा संस्था द्वारा सातवां सर्व समाज सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। सामूहिक विवाह समारोह में 29 जोड़ों ने फेरे लिए और साथ जीने मरने की कसमें खाईं। 

श्रीनाथजी सेवा संस्थान लगातार 7 वर्ष से निर्धन कन्याओं की शादी कराकर पुण्य कार्य कर रहा है। संस्थान द्वारा सैकड़ों गरीब लड़कियों को नि:शुल्क शिक्षा दी जा रही है और समय-समय पर संस्था के पदाधिकारी क्षेत्र में सामाजिक कार्य करते नजर आते हैं। इस बार श्रीनाथजी सेवा संस्था द्वारा सर्व समाज सामूहिक विवाह समारोह में 29 जोड़ों के जीवन को विवाह के पवित्र बंधन में बांध दिया है।

वहीं सामूहिक विवाह समारोह में वैश्विक महामारी के चलते सरकार द्वारा जारी की गई कोविड-19 की गाइडलाइन्स का पालन कराया गया। कार्यक्रम में पहुंचने वाले प्रत्येक व्यक्ति को संस्था के पदाधिकारियों द्वारा मास्क देकर एवं सैनिटाइजर से हैंड वॉश कराकर ही कार्यक्रम स्थल पर प्रवेश दिलाया गया। सामूहिक विवाह समारोह का कार्यक्रम में श्रीनाथ सेवा संस्थान के कार्यकर्ता मौजूद रहे। सामूहिक विवाह समारोह का कार्यक्रम कस्बा शमशाबाद के गुलवापुरा स्थित नए बस स्टैंड पर हुआ।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500


अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर