BREAKING NEWS मथुरा में मालगाड़ी हुई डीरेल, आगरा, दिल्ली, मुम्बई और चेन्नई मार्ग प्रभावित, यात्री परेशान

Subscribe






Share




  • States News

आगरा 22 जनवरी 2022

बीती देर रात मथुरा- पलवल रेल मार्ग पर वृन्दावन-भूतेश्वर के बीच मालगाड़ी के 15 डिब्बे डीरेल हो गए। इसके चलते आगरा से दिल्ली रूट प्रभावित हो गया है। कई गाड़ियों को निरस्त किया गया है और कई का मार्ग परिवर्तित किया गया है। रेल अधिकारी मार्ग दुरुस्त करने में जुटे हुए हैं। इस हादसे से आगरा कैंट पर यात्री काफी परेशान हो रहे हैं। दिल्ली जाने वाले सैकड़ों यात्री ट्रेन निरस्त होने के कारण बस अड्डे जा रहे हैं। बसों पर भी अतिरिक्त बोझ बढ़ गया है।

रेल प्रशासन द्वारा सूचित किया गया है कि, वंडर सिमेंट साइडिंग राजस्थान से गाजियाबाद जा रही मालगाड़ी संख्या - गाज़ियाबाद    +SSB (32349 /ET ) लोड - BCNHL Loaded= 58+1=5280 ton

के इंजन से तीसरे से 17 वेन तक कुल 15 वैगन आगरा मंडल के मथुरा-पलवल मुख्य मार्ग पर वृंदावन-भूतेश्वर के बीच  रात साढ़े ग्यारह बजे डेरेल हो गए।इस कारण रेलवे की तीनों लाइन (अप, डाउन एवं तीसरी लाइन) बाधित हो गई है।

घटना के कारण निम्न गाड़ियों का मार्ग परिवर्तन/ निरस्तीकरण किया जा रहा है-

निरस्तीकरण 

1- गाड़ी संख्या 12410 निज़ामुद्दीन -रायगढ़ - यात्रा प्रारंभ करने की तिथि  22.01.22

मार्ग परिवर्तन

1- गाड़ी संख्या 12925 बांद्रा टर्मिनस- अमृतसर - यात्रा प्रारंभ करने की तिथि  -21.01.2022 ,  मार्ग परिवर्तन बरास्ता-   सवाई माधोपुर -जयपुर-रेवाड़ी 

2- गाड़ी संख्या 12951 मुंबई सेंट्रल –नई दिल्ली  - यात्रा प्रारंभ करने की तिथि  -21.01.2022 ,  मार्ग परिवर्तन बरास्ता-   सवाई माधोपुर -जयपुर-रेवाड़ी

3- गाड़ी संख्या 12629 यशवंतपुर –निज़ामुद्दीन  - यात्रा प्रारंभ करने की तिथि  20.01.22 , पूर्व घोषित  मार्ग आगरा कैंट-एत्मादपुर -मितावली  -खुर्जा-हापुड़-मेरठ सिटी  के स्थान पर बरास्ता-  आगरा कैंट-एत्मादपुर -मितावली  - गाज़ियाबाद

Also Watch : Mathura LIVE

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500


अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर