उत्तर प्रदेश : अमेठी में ग्राम प्रधान के पति को जिन्दा जलाया
- 6 years ago
- 5539 views
Subscribe
Share
- Crime
अमेठी 30 अक्टूबर 2020
गांव बंदुहिया में एक दलित प्रधान के पति को ज़िंदा जलाया गया है। जिसके बाद पीड़ित व्यक्ति की मौत हो गई है। मामले में प्रधान ने गांव के ही 5 लोगों पर पति को जिंदा जलाने का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर 3 आरोपियों को गिरफ्तार लिया है।
जानकरी के मुताबिक गांव की प्रधान छोटका के पति अर्जुन गुरुवार शाम करीब साढ़े छह बजे गांव के चौराहे पर चाय पीने गए थे जिसके बाद वह नहीं लौटे।
प्रधान का आरोप है कि गांव के कृष्ण कुमार तिवारी और अपने 4 साथियों के साथ अर्जुन को चौराहे से उठा ले गए और अपने घर में जिंदा जला दिया।




