उत्तर प्रदेश, मथुरा : कोसी में झंडा पूजन के साथ शुरू हुआ ऐतिहासिक भरत मिलाप मेले का आयोजन
- 6 years ago
- 4819 views
Subscribe
Share
- States News
मनीष अग्रवाल
टीटीआई न्यूज़
कोसी (मथुरा) 14 अक्टूबर 2020
कोसीकलां में झंडा पूजन के साथ शुरू हुआ ऐतिहासिक भरत मिलाप मेले का आयोजन इस आयोजन के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण जिला पंचायत सदस्य नरेश चौधरी और विशिष्ट अतिथि पीसी जैन देह गांव वाले ने हनुमान जी के झंडे का पूजन कर इस कार्यक्रम को सही से हो इसके लिए हनुमान जी से प्रार्थना की।
उत्तर भारत के प्रसिद्ध श्री राम भरत मिलाप मेला कोसीकला में पिछले सैकड़ों वर्षो से अनवरत रूप से अपनी भव्यता बनाए हुए हैं। जिसमें उत्तर भारत में आगरा की राम बारात और कोसी का श्री राम भरत मिलाप मेला अपनी प्रसिद्धि के कारण हजारों लाखों लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता है।
कोसीकला में श्री राम भरत मिलाप मेले का आयोजन झंडा पूजन के साथ प्रारंभ हो गया। कोविड-19 के चलते सूक्ष्म रूप से होने वाले इस मेले के अंतर्गत श्री रामलीला संस्थान के संयोजक कमल किशोर वार्ष्णेय, संरक्षक पी सी जैन, मेला प्रमुख सत्य नारायण पुरोहित, मेला आचार्य मोर मुकुट शास्त्री ने झंडा पूजन किया।
कोरोना की महामारी के चलते सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए बहुत ही कम लोग इस कार्यक्रम में उपस्थित हो पाए। झंडा पूजन के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण जिला पंचायत सदस्य नरदेव चौधरी और विशिष्ट अतिथि रहे पीसी जैन देहगाव वाले उन्होंने झंडे का पूजन किया और हनुमान जी से कार्यक्रम को सफल बनाने की प्रार्थना की।
बैंड बाजों की धुनों में बजने वाली राम धुन से सारा भरत मिलाप परिसर राममय हो गया और विशिष्ट अतिथि पी सी जैन ने जमकर भगवान की धुनों पर डांस किया और उनके साथ साथ रामलीला संस्थान के पदाधिकारी भी उनके साथ डांस करते रहे इस दौरान पुलिस प्रशासन ने भी पूरी व्यवस्थाएं बना रखी थी।

