उत्तर प्रदेश, आगरा : बाजरा, दलहन के खरीद केंद्र खोले जाने की मांग को लेकर किसान संघ का जोरदार प्रदर्शन

Subscribe






Share




  • National News

एसडीएम को मुख्यमंत्री, कृषि मंत्री के नाम दिया ज्ञापन। 

आगरा 16 अक्टूबर 2020

बाजरा, दलहन के खरीद केंद्र नहीं खोले जाने से नाराज किसान संघ ने किरावली तहसील में किसानों के साथ भारतीय किसान संघ प्रान्त अध्यक्ष मोहन सिंह चाहर के नेतृत्व में जोरदार प्रदर्शन किया और एस डी एम सुमित कुमार को मुख्यमंत्री, कृषि मंत्री के नाम ज्ञापन दिया।

भारतीय किसान संघ के प्रान्त अध्यक्ष मोहन सिंह चाहर ने कहा कि बाजरा दलहन, मक्का के अभी तक खरीद केंद्र नहीं खोले गये हैं बाजरा का समर्थन मूल्य 2150 रू कुन्तल है खरीद केंद्र नहीं खोले जाने के कारण बाजरा 1100 रु कुन्तल बिक रहा है, दलहन, मक्का भी समर्थन मूल्य के आधी रेट पर बिक रहे हैं किसानों को बड़ा घाटा हो रहा है एक तरफ सरकार किसानों की आमदनी दूनी करना चाहती है दूसरी तरफ किसानों को समर्थन मूल्य भी नहीं मिल रहा है ये किसानों के साथ धोखा है।

श्री चाहर ने कहा है कि किसानों को कम से कम 18 घंटे विजली दी जाय खेती में नमी कम होने के कारण सिंचाई की अधिक आवश्यकता है और फसल बुबाई के समय विधुत विल वसूली, छापामार कार्यवाही एवं कनेक्शन काटने की कार्यवाही तुरंत रोकी जाय, उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द नहरों की सफाई की जाय और किसानों को समय पर पानी उपलब्ध कराया जाय।

जिलाध्यक्ष जलसिंह फ़ौजदार ने कहा कि50%किसानों का बाजरा समर्थन मूल्य से आधी कीमत पर बिक गया खरीद केंद्र समय पर नहीं खुलने सेकिसानों को बड़ा घाटा हो रहा है सस्ता बाजरा खरीद कर व्यापारी फायदा उठा रहे हैं।

प्रदर्शन में प्रान्त अध्यक्ष मोहन सिंह चाहर, जिलाध्यक्ष जलसिंह फ़ौजदार के साथ पवन वर्मा, राजपाल सिंह, चौ हमवीर सिंह, तेजवीर सिंह, तेजसिंह, शब्बीर भाई, अशोक शर्मा, पंकज फ़ौजदार, धर्मवीर सिंह, रामवीर सिंह, बलवीर सिंह, महेश कुमार, मदन सिंह चाहर,चंद्रा वशिष्ठ राजेश चाहर आदि प्रमुख किसान उपस्थित थे।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500


अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर