उत्तर प्रदेश : रिया चक्रवर्ती का आगरा से गहरा नाता

Subscribe






Share




  • National News

मनीष जैन

आगरा 29 अगस्त 2020

अभिनेता सुशांत राजपूत की मौत के बाद से पूरे देश के करोड़ों लोगों की नज़र अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती पर टिकी हुई है। सुशांत मसले में रिया से लगातार पूछताछ हो रही है और कहीं ना कहीं शक की सुई रिया की तरफ घूमती नज़र आ रही है। रिया चक्रवर्ती का आगरा शहर से भी गहरा नाता रहा है।

अभिनेत्री रिया के पिता सन 2002 से 2007 आगरा में तैनात थे। वे आर्मी में डॉक्टर थे, जिसके बाद रिया ने आगरा कैंट स्थित सेंट क्लियर सीनियर सेकेंड्री स्कूल में लगभग पांच साल तक अपनी शिक्षा हासिल की थी। रिया ने सन 2002 में कक्षा पांच में सेंट क्लियर स्कूल में दाखिला लिया था, और 2007 में वह कक्षा 9 की परीक्षा पास करने के बाद अपने पिता के साथ आगरा छोड़कर चली गई थी।

स्कूल के प्रिंसिपल फादर भास्कर जेसुराज ने बताया कि जिस समय रिया चक्रवर्ती स्कूल में पढ़ती थी, उस समय स्कूल के प्रिंसिपल फादर जोसफ डबरे थे। रिया स्कूल की एक होनहार विद्यार्थी थी। पढ़ाई में हमेशा अव्वल रहती थी। वहीं रिया के स्पोर्ट्स टीचर रहे अजित सिंह ने बताया कि रिया चक्रवर्ती बास्केट बॉल की होनहार खिलाड़ी थी।

वह बास्केटबॉल बहुत अच्छा खेलती थी। खुद कक्षा 9 की होने के बावजूद वह कक्षा 12वीं की छात्राओं को बास्केटबॉल हरा देती थी। रिया के द्वारा खेले गए गेम को देखते हुए स्कूल के द्वारा उसको वूमन ऑफ द मैच के खिताब से भी नवाजा गया था।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500


अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर