उत्तर प्रदेश, मथुरा : तमंचा दिखाकर छेड़खानी करने वाला दूसरा आरोपी गिरफ्तार

Subscribe






Share




  • Crime

विक्रम सैनी

चौमुहां (मथुरा) 21 नवंबर 2020

वृंदावन कोतवाली की जैत चौकी क्षेत्र में 29 अक्टूबर को छटीकरा हाइवे पर कालेज से पढ़ाई करके ऑटो में सवार होकर लौट रही एक छात्रा को तमंचा दिखाकर छेड़खानी करने वाले दूसरे आरोपी को जैत पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जबकि इसी घटना से सम्बंधित एक आरोपी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। इस सम्बंध में पीड़ित छात्रा ने 29 अक्टूबर को वृंदावन कोतवाली में दो बाइक सवारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।  

शुक्रवार को जैत पुलिस ने सूचना तंत्र के आधार में नयति चौकी क्षेत्र से दूसरे आरोपी ऊदल पुत्र मोहनलाल निवासी नगरी थाना मगोर्रा को गिरफ्तार कर लिया जबकि उसका एक साथी मुन्ना पुत्र जसराम जाटव निवासी विठ्ठल नगर थाना मगोर्रा को पुलिस ने 30 अक्टूबर को ही गिरफ्तार कर लिया था।

गौरतलब है कि 29 अक्टूबर गुरुवार के दिन वृंदावन कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की बीए कक्षा की छात्रा मथुरा कालेज से पढ़ाई करके ऑटो से अपने गांव आ रही थी। तभी छात्रा का पीछा कर रहे दो अज्ञात बाइक सवार युवकों ने ऑटो को छटीकरा फ्लाईओवर से पहले रुकवा लिया। और छात्रा के साथ दोनों युवक जबरन छेड़छाड़ करने लगे।

छात्रा को विरोध करता देखकर ऑटो चालक और उनमें बैठी सवारियों ने भी इसका विरोध किया तभी एक युवक ने तमंचा दिखाकर सबको चुप रहने को कहा। और छात्र को देख लेने की धमकी देकर वहां से फरार हो गए। इस सम्बंध में छात्रा ने वृंदावन कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500


अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर