ब्रेकिंग न्यूज़, गोलीकांड की झूठी कहानी गढ़ना महंगा पड़ा, वादी और उसके दो साथियों को पुलिस ने जेल भेजा

Subscribe






Share




  • States News

रॉकी गुप्ता 

पुलिस प्रवक्ता

टीटीआई न्यूज़

गोलीकांड की झूठी कहानी गढ़ना और उसकी रिपोर्ट दर्ज कराना 3 लोगों को भारी पड़ा गया। मथुरा की थाना वृन्दावन पुलिस ने इस मामले में झूठी एफआईआर लिखवाने वाले व्यक्ति और उसके दो सहयोगी साथियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

 

बताया गया है कि 15 नवंबर को राकेश कुमार पुत्र स्व0 रतन सिंह निवासी दरवै थाना मांट जनपद मथुरा द्वारा थाना वृन्दावन पर मु0अ0सं0 629/2020 धारा – 307 भा0दवि0 पंजीकृत कराया गया, जिसमें उसके द्वारा ग्राम धौरैरा थाना वृन्दावन के जंगलों में उसके भाई राजकुमार के पेट में जान से मारने की नीयत से गोली मारने का आरोप धनेश, शक्ति लाल व अमृत लाल पुत्रगण मान सिंह निवासी बाजना पर लगाया गया तथा आरोपीगण से जमीनी रंजिश की बात बताई गई, जिसकी विवेचना उ0नि0 नवीन कुमार द्वारा की जा रही है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा द्वारा घटना के सही तथ्य विवेचना में लाने व घटना का सही अनावरण हेतु निर्देशित किया गया, जिसके क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर मथुरा के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सदर व प्रभारी निरीक्षक थाना वृन्दावन के निकट पर्यवेक्षण में विवेचना सम्पादित की गई। विवेचना से यह तथ्य प्रकाश में आए कि मुकदमा उपरोक्त की घटना मजरूब राजकुमार द्वारा अपने साथियों सूरज पुत्र बुद्धि निवासी ग्राम दरवै थाना मांट मथुरा व सुखवीर उर्फ गब्बर पुत्र बसन्त लाल निवासी अर्रुआ थाना मांट मथुरा के साथ मिलकर प्लानिंग कर षडयन्त्र के तहत कारित की गई। आरोपी धनेश, शक्तिलाल व अमृत लाल के ग्राम दरवै स्थित मकान को हड़पने व आरोपी द्वारा लिखाये गये मजरुब के विरुद्ध थाना मांट पर पंजीकृत मु0अ0सं0 187/2020 धारा 395/ 397/ 447/ 448/ 420/ 467/ 468/ 471/ 323/ 504/ 506 भादवि व 3(1)द, ध अनुसूचित जाति/जनजाति अधिनियम में राजीनामे हेतु दबाव बनाने व उन्हें फंसाने के उद्देश्य से यह झूठी घटना बनाकर थाना वृन्दावन पर उपरोक्त मुकदमा पंजीकृत कराया। राजकुमार के कहने पर सह अभियुक्त सूरज द्वारा राजकुमार के पेट की खाल को बाहर की ओर खींचकर 315 बोर के तमंचे से सटाकर गोली मारी गई। थाना वृन्दावन पुलिस द्वारा दिनांक 22.11.2020 को विवेचना मे उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर  दिनांक 22.11.2020 को राजकुमार, सूरज व सुखवीर उर्फ गब्बर को थाने बुलाकर कई राउण्ड पूछताछ करने व उनके मोबाइल की लोकेशन के आधार पर पूछताछ करने पर तीनों के द्वारा अपने जुर्म को स्वीकार किया गया। इनके द्वारा धारा 193, 182, 120 बी. भा0द0वि0 का अपराध कारित किया गया है, जिनको नियमानुसार हिरासत पुलिस लेकर जेल रवाना किया गया है। अभियुक्त राजकुमार की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त तमंचा व खोखा कारतूस 315 बोर घटनास्थल के पास से ही झाडियों से बरामद किया गया है।  विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्तगण को जेल भेजा जा रहा है। 

 

गिरफ्तार अभियुक्तगणों के नाम व पते -

1. राजकुमार पुत्र स्व. रतन सिंह निवासी दरवै थाना मांट जनपद मथुरा 

2. सूरज पुत्र बुद्धि निवासी दरवै थान मांट जनपद मथुरा 

3. सुखवीर उर्फ गब्बर पुत्र बसन्त लाल निवासी अर्रुआ थाना मांट मथुरा

 

बरामदगी –

एक अदद तमंचा व एक अदद खोखा कारतूस 315 बोर नाजायज, घटना में प्रयुक्त

 

आपराधिक इतिहास अभियुक्त राजकुमार

1. मु0अ0सं0 629/2020 धारा 193,182,120बी भादवि थाना वृन्दावन जनपद मथुरा

2. मु0अ0सं0 187/2020 धारा 395/397/447/448/420/467/468/471/323/504/506 भादवि व 3(1)द, ध अनुसूचित जाति/जनजाति अधिनियम थाना मांट जनपद मथुरा

3. मु0अ0सं0 717/2020 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना वृन्दावन जनपद मथुरा

 

आपराधिक इतिहास अभियुक्त सूरज

1. मु0अ0सं0 629/2020 धारा 193, 182, 120बी. भादवि थाना वृन्दावन जनपद मथुरा

2. मु0अ0सं0 187/2020 धारा 395/397/447/448/420/467/468/471/323/504/506 भादवि व 3(1)द, ध अनुसूचित जाति/जनजाति अधिनियम थाना मांट जनपद मथुरा

 

आपराधिक इतिहास अभियुक्त सुखवीर उर्फ गब्बर

1. मु0अ0सं0 629/2020 धारा 193,182,120बी. भादवि थाना वृन्दावन जनपद मथुरा

 

गिरफ्तार करने वाली टीमः-

1. प्र0नि0 अनुज कुमार थाना वृन्दावन जनपद मथुरा

2. नि0 जसवीर सिंह प्रभारी सर्विलांस सैल जनपद मथुरा

3. उ0नि0 नवीन कुमार थाना वृन्दावन जनपद मथुरा

4. उ0नि0 राघवेन्द्र सिंह थाना वृन्दावन जनपद मथुरा

5. कम्प्यूटर ऑपरेटर अमित तिवारी थाना वृन्दावन जनपद मथुरा

6. का0 योगेश कुमार सर्विलांस सैल जनपद मथुरा

7. का0 323 सोनू प्रताप सिंह, का0 763 अरविन्द कुमार थाना वृन्दावन जनपद मथुरा

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500


अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर