उत्तर प्रदेश : बहराइच में बाढ़ का कहर बरकरार

Subscribe






Share




  • National News

बहराइच में बाढ़ का कहर लगातार बरकरार।

जान बचाने के लिए लोगों ने लिया ऊंचे पहाड़ों का सहारा।

 

दिव्यांजली पाण्डेय

टीटीआई न्यूज़

बहराइच 13 अगस्त 2020

 

2 दिन से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश और बैराज से छोड़े गए लाखों क्यूसेक पानी की वजह से बहराइच के मैदानी इलाकों में भयानक बाढ़ ने तबाही मचा दिया है, बाढ़ से परेशान ग्रामीण अपने घरों को छोड़कर ऊंचे पहाड़ों पर रहने को विवश हो रहे हैं, घाघरा नदी का जलस्तर निरंतर बढ़ता चला जा रहा है, एल्गिन ब्रिज पर घाघरा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से तकरीबन 1 मीटर ऊपर बह रही है।

बाढ़ से घिरे ग्रामीण जीवन को बचाने के लिए बांधों पर सहारा लिए हुए हैं,  वहीं अगर बाढ़ पीड़ितों के लिए प्रशासन की तरफ से राहत की बात की जाए तो बाढ़ पीड़ितों के पास अभी तक किसी प्रकार की कोई राहत सामग्री नहीं पहुंच सकी है, जिसको लेकर प्रशासन पर बाढ़ पीड़ितों में आक्रोश भी देखा जा रहा है,  बाढ़ की वजह से जनपद बहराइच के तीन तहसीलों की तकरीबन डेढ़ लाख से अधिक की आबादी प्रभावित बताई जा रही है।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500


अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर