बस और ट्रक की टक्कर में 22 श्रद्धालु घायल

Subscribe






Share




  • National News

मथुरा। थाना जैत क्षेत्रान्तर्गत हाईवे पर आज दिनांक 09.06.2026 को सुबह करीब 4:00 बजे श्रद्धालुओं से भरी एक बस और ट्रक के बीच टक्कर हो गई । ये श्रद्धालु मध्य प्रदेश से ट्रेन द्वारा आए थे और मथुरा स्टेशन से बस में सवार होकर जा रहे थे। इस दुर्घटना में करीब 22 लोग घायल हुए, जिन्हें पुलिस द्वारा तुरंत सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया । 07 घायलों का इलाज अभी भी चल रहा है, जबकि अन्य स्वस्थ होकर जा चुके हैं । पुलिस ने ट्रक और उसके ड्राइवर को पकड़ लिया है और मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है । 

प्रीतम पाल सिंह, क्षेत्राधिकारी सदर मथुरा ।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर