रजिस्ट्री कार्यालयों में आज दूसरे दिन भी हड़ताल

Subscribe






Share




  • National News

मथुरा। 09 जून 2026

मथुरा समेत उत्तर प्रदेश के कुछ एक जिलों के रजिस्ट्री कार्यालयों में अधिवक्ताओं, दस्तावेज लेखकों, स्टैंप वेंडर्स और मुंशियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल आज दूसरे दिन भी जारी है, जिनके अनुसार सरकार रजिस्ट्री का कार्य प्राइवेट कंपनी को ठेके पर देने जा रही है जिससे प्रदेश भर के निबंध कार्य में लगे लाखों लोग बेरोजगार हो जाएंगे। हड़तालियों को समझाने के लिए एआईजी स्टांप निर्मल सिंह मथुरा रजिस्ट्री कार्यालय पहुंचे हैं।

वहीं दूसरी ओर मथुरा सदर रजिस्ट्री कार्यालय के अलावा छाता, मांट और महावन में भी आज हड़ताल है। मथुरा के अलावा अलीगढ़ में भी हड़ताल चल रही है और हापुड़ के गभाना आदू की में भी हड़ताल की सूचना है।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर