उत्तर प्रदेश में वीकेंड लॉक डाउन की ख़बर, कितनी सही, कितनी गलत ?
- 6 years ago
- 16608 views
Subscribe
Share
- National News
योगेश खत्री
टीटीआई न्यूज़
लखनऊ 25 नवंबर 2020
आज सोशल मीडिया विशेष तौर पर व्हाट्सएप पर यह एक मैसेज बड़ी तेजी के साथ वायरल हो रहा था ...
"लखनऊ बिग ब्रेकिंग
कोरोना को लेकर यूपी सरकार का बड़ा फैसला
यूपी सरकार का ‘मिनी लॉकडाउन’ फार्मूला
संक्रमण नियंत्रण के लिए ‘मिनी लॉकडाउन’ होगा
यूपी में अब हर हफ्ते लगेगा वीकेंड लॉकडाउन
सप्ताह में 2 दिन प्रदेश में लागू होगा लॉकडाउन
हफ्ते में 2 दिन सभी दफ्तर, बाजार रहेंगे बंद
प्रदेश में शनिवार और रविवार रहेगा लॉकडाउन
अब हफ्ते में 5 दिन खुलेंगे बाजार और दफ्तर
शनिवार, रविवार को बंद रहेंगे दफ्तर, बाजार
प्रदेश में अब हर हफ्ते लगेगा वीकेंड लॉकडाउन।"
उपरोक्त मैसेज की सूचना विभाग उत्तर प्रदेश ने पड़ताल की तो यह पाया कि टि्वटर पोस्ट में दावा किया गया कि प्रदेश में कोविड-19 नियंत्रण हेतु दफ्तर और बाजार वीकेंड पर बंद किए जाएंगे।
सूचना विभाग उत्तर प्रदेश ने इस संबंध में कहा कि टि्वटर पोस्ट का दावा पूर्ण तहत गलत है। प्रदेश सरकार द्वारा वीकेंड पर लॉक डाउन जैसा कोई फैसला नहीं लिया गया है।



