उत्तर प्रदेश, अलीगढ़ : कांग्रेस का प्रदेशभर में हस्ताक्षर अभियान

Subscribe






Share




  • National News

अलीगढ़ 25 अक्टूबर 2020

भाजपा की केंद्र सरकार द्वारा संसद से पारित कराये गए कृषि बिलों के काले कानून बनने के विरोध में राहुल गांधी के आह्वान पर पूरे देश में कांग्रेस पार्टी द्वारा हस्ताक्षर अभियान का कार्यक्रम निरंतर चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में आज अखिल भारतीय कांग्रेस कमैटी के हरियाणा प्रदेश के प्रभारी विवेक बंसल जी के नेतृत्व में कोल विधानसभा क्षेत्र के विकास खण्ड लोधा के ग्राम मुकंदपुर में किसान पंचायत करके हस्ताक्षर अभियान का कार्यक्रम चलाया गया।

इस अवसर पर विवेक बंसल जी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी किसानों के समस्याओं के प्रति काफी गम्भीर है और इसीलिये वो आपके संघर्ष में आपके साथ है। इस अवसर पर विवेक बंसल ने कुछ किसान को भी सम्मानित किया। इस कार्यक्रम का संचालन सोमवीर सिंह ने किया।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500


अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर