उत्तर प्रदेश, मथुरा : विवाहिता की संदिग्ध परिस्तिथियों में मौत, परिजनों ने ससुरालीजनों पर लगाया हत्या का आरोप

Subscribe






Share




  • States News

ब्रेकिंग न्यूज़ 

मथुरा 31 अक्टूबर 2020

थाना सदर बाजार अन्तर्गत इंद्रपुरम कॉलोनी टाउन शिप अग्रवाल लाइफ लाइन हॉस्पिटल के पास के इलाके में आज दोपहर युवती की संदिग्ध परिस्थितियों मौत हो गई।

सोनम पुत्री श्री भगवान सिंह बरसाना निवासी है। जिनकी शादी संदीप के साथ हुई थी संदीप हरियाणा निवासी है जो मथुरा में थाना सदर क्षेत्र के इंद्रपुरी कॉलोनी में रहते हैं तथा संदीप और सोनम की शादी को अभी 3 साल हुए हैं।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच ने जुट गई है।

परिजनों का आरोप है कि दहेज के कारण सासुरालिजनों ने लड़की की हत्या की है। लड़की की गर्दन पर फांसी का निशान हैं। फांसी जंगले से लगाई है। ऐसा बताया गया है। 

रिपोर्ट : गोपाल ठाकुर

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर