शुभ दीपावली : महालक्ष्मी पूजन का सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त

Subscribe






Share




  • Jeevan Mantra

योगेश खत्री 

टीटीआई न्यूज़

मथुरा 14 नवंबर 2020 

दीपावली के पर्व की सभी देशवासियों को ढेर सारी शुभकामनाएं और मंगल कामनाओं के साथ हम आपको यह बता रहे हैं कि आज हमारी भारतीय संस्कृति का महा पर्व दीपावली है। इस बार यह पर्व ऐसे समय में आया है, जब पूरी मानव सभ्यता कोरोना महामारी से जूझ रही है।

असंख्य इष्ट मित्रों और सगे संबंधियों का साथ पिछले दिनों नहीं रहा है प्रत्येक व्यक्ति से जुड़े अनेकानेक नहीं लोग और परिवार होते हैं। इसलिए काफी लोग इस बार दीपावली का यह पर्व उस हर्षोल्लास के साथ नहीं बना पा रहे हैं, जिससे कि वे मनाते रहे हैं क्योंकि आज हर दिल में गम है, हर आंख नम है। हर किसी का कोई ना कोई अपना पिछले समय में काल के गाल में असमय समाया हुआ है।

असमय अपनों को छोड़ गए असंख्य लोगों को भावभीनी श्रद्धांजलि भी हम दे रहे हैं। इसके साथ ही आपको बता रहे हैं कि विद्वान ज्योतिषियों के अनुसार यह पर्व यूं तो दोपहर बाद से आ जाएगा। लेकिन इसमें माता महालक्ष्मी के पूजन का जो सर्वश्रेष्ठ समय है, वह शाम 5:30 बजे से शाम 6:30 बजे तक का है। इसके अलावा अन्य मुहूर्त भी हैं। लेकिन सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त यही है।

हालांकि उद्योग-धंधों और कार्य स्थलों पर तो दिन में ही माता महालक्ष्मी की पूजा कर ली जाती है। लेकिन यह जानना आवश्यक है कि अमावस्या तिथि आज दोपहर 2:20 बजे से लग रही है। इसलिए माता महालक्ष्मी का पूजन इसके बाद ही श्रेयस्कर रहेगा।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500


अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर