उत्तर प्रदेश, मथुरा : कोसीकलां की गलियों में भरा नाले का पानी, कैसे निकले कमला नगर वासी ?

Subscribe






Share




  • States News

मनीष अग्रवाल 

टीटीआई न्यूज

कोसी 5 सितंबर 2020

बरसात से पूर्व ही नगर के नालों की सफाई करा दी जाती है। लेकिन कमला नगर के आसपास के नालों की ना तो आज तक सफाई हुई और ना ही नालों में से सिल्ट निकाली गई। जिसमें नगर पालिका पूर्ण रूप से दोषी है। यह कहना है कमला नगर के निवासियों का। जिनके घरों के बाहर गलियों में नाले का पानी हिलोरे मार रहा है।

कमला नगर के कई गलियों के लोग नाले के पानी में निकल कर जाने को मजबूर हैं। गुरुवार की प्रात कमला नगर वासियों का गुस्सा नगरपालिका पर फूट पड़ा और उन्होंने एकजुट होकर नगरपालिका के खिलाफ खरी खोटी सुनाई।

लोगों का कहना है कि चुनाव के समय पर दो और अध्यक्ष नरेंद्र कुमार इस कॉलोनी के विकास के पूरे दावे करके गये। लेकिन पालिका अध्यक्ष बनते ही वह आज तक यहां झांके तक नहीं। कॉलोनी वासियों ने पालिकाध्यक्ष पर आंखें मूंदे बैठने का आरोप भी लगाया।

कमला नगर कॉलोनी के प्रमुख समाजसेवी डॉक्टर एमपी शर्मा नै कॉलोनी की परेशानियों को बताते हुए कहा कि वे नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। गलियों में पानी भरे होने के कारण अनेक प्रकार की बीमारियां पनप रही है।

इस कोरोना काल में लोगों के संक्रमित होने का खतरा और अधिक बढ़ गया है। उन्होंने बताया कि वह नगर पालिका को अनेकों बार लिखित रूप से भी ज्ञापन दे चुके हैं। लेकिन नगरपालिका इस और कोई ध्यान नहीं देता।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500


अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर