उत्तर प्रदेश, आगरा : किसानों को जैविक खेती की तरफ मोड़ेगा भारतीय किसान संघ

Subscribe






Share




  • National News

किसान संघ के संस्थापक दत्तोपंत ठेंगड़ी जन्म शताब्दी वर्ष समापन समारोह में लिया निर्णय जैविक खेती करने वाले किसानों का किया सम्मान, दत्तोपंत ठेंगड़ी के विचारों को समाज में ले जाएगा किसान संघ-प्रांत प्रचारक। 

आगरा 7 नवंबर 2020

आर. एस. एस के अनुषांगिक संगठन भारतीय किसान संघ के संस्थापक दत्तोपंत ठेंगड़ी जन्म शताब्दी बर्ष समापन समारोह ब्रज प्रांत का कमला नगर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित किया गया। जिसमें जैविक खेती करने वाले किसानों को साफा बांधकर सम्मानित किया गया। वहीं दत्तोपंत ठेंगड़ी के विचारों को समाज में पहुंचाने का संकल्प लिया गया।

 राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक डॉ हरीश रौतेला ने कहा कि भारतीय किसान संघ ,मजदूर संघ जैसे कई संगठनों की स्थापना दत्तोपंत ठेंगड़ी ने की। और किसान, मजदूरों के हितों में आवाज बुलंद की ।उन्होंने कहा कि आज किसानों को टेक्निकल खेती करने की आवश्यकता है तभी किसानों को उपज का सही लाभ मिल पाएगा। उन्होंने कहा कि किसान जैविक खेती करें जैविक खेती की उपज लाभकारी कीमत पर बिकेगी। उन्होंने दत्तोपंत ठेंगड़ी के व्यक्तिगत पर विस्तार से प्रकाश डाला श।

भारतीय किसान संघ के अखिल भारतीय संगठन मंत्री दिनेश कुलकर्णी ने दत्तोपंत ठेंगड़ी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि दत्तोपंत ठेंगड़ी का जन्म 10 नवंबर 1920 को बर्धा जिले के आर्वी गांव में हुआ था उन्होंने संघ जीवन अपनाया। श्री कुलकर्णी ने कहा कि दत्तोपंत ठेंगडी के प्रेरणा से 4 मार्च 1979 को कोटा में संघ अधिवेशन में भारतीय किसान संघ की स्थापना हुई ।दत्तोपंत ठेंगड़ी ने भारतीय किसान संघ के साथ भारतीय मजदूर संघ, स्वदेशी जागरण मंच सहित कई संगठनों की स्थापना की और 200 से अधिक पुस्तकें लिखीं उन्होंने कहा कि दत्तोपंत ठेंगडी ने इन संगठनों के माध्यम से किसानों, मजदूरों को सम्मान से जीने का अवसर दिया। उन्होंने कहा  ठेंगड़ी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाएं ।

भारतीय किसान संघ के प्रांत अध्यक्ष मोहन सिंह चाहर ने दत्तोपंत ठेंगडी को संगठन शिल्पी बताते हुए कहा कि किसान संघ का लक्ष्य किसानों का समग्र विकास है। श्री चाहर ने कहा कि, दत्तोपंत ठेंगड़ी ने कहा कि हर किसान हमारा नेता है, नारा दिया कि देश के हम भंडार भरेंगे लेकिन कीमत पूरी लेंगे। उन्होंने कहा कि भारतीय किसान संघ गैर राजनीतिक प्रखर राष्ट्रवाद से प्रेरित देश का सबसे बड़ा सक्षम जन संगठन है जो किसानों की बेहतरी व हर समस्या को लेकर संघर्षरत रहता है और किसानों को उनकी उपज का लाभकारी मूल्य दिलाने एवं बिजली, पानी ,खाद की समस्याओं को लेकर आंदोलन करता रहेगा। कार्यक्रम में प्रान्त अध्यक्ष मोहन सिंह चाहर, कार्यक्रम अध्यक्ष लखन चौधरी जगदीश शाहू, लाखन सिंह, प्रदेश संगठन मंत्री शिवकांत दीक्षित, क्षेत्र संगठन मंत्री सोनपाल, प्रान्त संगठन मंत्री धर्मेंद्र कुमार, प्रदेश महामंत्री रामकुमार, लक्ष्मण सिंह, ऋषि कुमार, लालमोहन, हेमा परिहार, जिलाध्यक्ष जल सिंह फ़ौजदार, नगर अध्यक्ष रोहित चौधरी, गुलवीर सिंह, अनिल गुप्ता, धर्मेंद कुमार, राजीव तोमर, रामप्रसाद , लक्ष्मन सिंह छाता, पारस प्रभास कुमार, जमुना देवी, अभिमन्यु, अरुणेश, सीमा वर्मा, पवन वर्मा, वीरी सिंह, ऋषि कुलश्रेष्ठ, अमन कुमार , अनमोल, वैभव, रेखा शर्मा, नेहा गुप्ता, अनिल, सुबोध कुलश्रेष्ठ, महानगर प्रचारक नमन कुमार, राजवीर सिंह,अरव सिंह आदि उपस्थित थे।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500


अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर