मथुरा : पूर्व संघ चालक की पत्नी का निधन, व्यापारियों में शोक की लहर

Subscribe






Share




  • National News

कोसीकलां (मथुरा) 28 नवंबर 2020

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के पूर्व तहसील संघचालक लाला शिवदयाल  की धर्मपत्नी श्रीमती मुन्नी देवी का निधन रात्रि लगभग 10:30 बजे हो गया है। उनकी अंतिम यात्रा अभी पूर्वाह्न 11 बजे के लगभग निज निवास जैन मंदिर गली फरैटी बाजार से प्रस्थान किया।

लाला शिव दयाल जी की पत्नी श्रीमती मुन्नी देवी जी का निधन लम्बी बीमारी के चलते हो गया है। उनके निधन पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल कोसीकलां ने गहरा दु:ख व्यक्त किया है।

श्री बिहारी जी से प्रार्थना करते हैं कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दे, साथ ही परिवार को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

शोक व्यक्त करने वालों में है प्रताप चंद्र अग्रवाल, देवीराम गर्ग, हरिओम गुप्ता, जगदीश प्रसाद अग्रवाल, अशोक बठेनिया, अंकित मालविया, मनीष अग्रवाल, कैलाश आगरारिया पुनीत चंदोरिया, दीपक कुमार आर्य, मोहन आढतिया, प्रवीण अग्रवाल, राहुल गोयल, राहुल बघेल, मनीष  बठेनिया एवं समस्त कार्यकारिणी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल कोसीकलां सम्मिलित हैं।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500


अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर