ब्रेकिंग न्यूज़ : पूर्व विधायक अजय कुमार पोइया नहीं रहे, भाजपा और मथुरा के नेताओं में शोक की लहर

Subscribe






Share




  • States News

योगेश खत्री

टीटीआई न्यूज़

मथुरा 22 दिसंबर 2020

भारतीय जनता पार्टी के निष्ठावान सिपाही और गोवर्धन क्षेत्र के पूर्व विधायक अजय कुमार पोइया नहीं रहे। बीती रात उनका निधन हो गया। उनके निधन की खबर से भारतीय जनता पार्टी और अन्य पार्टियों से जुड़े नेताओं में भी शोक की लहर दौड़ गई है, क्योंकि श्री पोइया सर्वप्रिय थे।

श्री पोइया के पुत्र पृथ्वीराज के अनुसार वे पिछले कुछ महीनों से अस्वस्थ चल रहे थे। उन्हें आज सुबह उपचार के लिए जयपुर और ले जाया जाना था। लेकिन बीती रात करीब 11:30 बजे अचानक दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया। श्री पोइया की शव यात्रा उनके राधिका विहार स्थित आवास से दोपहर 1:00 बजे ध्रुव घाट श्मशान के लिए प्रस्थान करेगी।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर