गोवर्धन में अधिक मास के वीकेंड में उमड़ा आस्था का सैलाब

Subscribe






Share




  • National News

गोवर्धन मथुरा (मनीष शर्मा)

गोवर्धन में अधिक मास के वीकेंड में उमड़ा आस्था का सैलाब, वाहनों की लगी लंबी लंबी कतार तो आधी रात को मोर्चा संभालने पहुंचे CO गोवर्धन।

पावन अधिक मास के महीने में ब्रजभूमि में आस्था का ऐसा सैलाब उमड़ा है कि सारे रिकॉर्ड ध्वस्त हो गए हैं। वीकेंड यानी शनिवार को गिरिराज महाराज की नगरी गोवर्धन में श्रद्धालुओं का ऐसा जनसैलाब उमड़ा कि चारों तरफ वाहन ही वाहन नजर आ रहे थे। आलम यह था कि गोवर्धन जाने वाले रास्तों पर वाहनों की किलोमीटर लंबी कतारें लग गईं। लेकिन, इस भारी भीड़ के बीच श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो, इसके लिए पुलिस प्रशासन ने रातभर जागकर मोर्चा संभाला।
जी हां अधिक मास के चलते गिरिराज जी की सप्तकोशी परिक्रमा करने के लिए देश कोने-कोने से लाखों भक्त पहुंच रहे हैं। व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद रखने के लिए एसपी ग्रामीण सुरेश चंद्र रावत लगातार खुद मॉनिटरिंग कर रहे हैं। इस बीच शनिवार को वीकेंड होने की वजह से अचानक भीड़ और गाड़ियों की संख्या इतनी बढ़ गई कि गोवर्धन के रास्तों पर चक्का जाम जैसी स्थिति बन गई।जैसे ही इस भारी जाम की सूचना सीओ गोवर्धन अनिल कुमार सिंह को मिली तो वह बिना एक पल गंवाए भारी पुलिस फोर्स के साथ रात में ही खुद सड़कों पर उतर आए। स्थिति को बेकाबू होने से रोकने के लिए पुलिस ने जमुनावता के पास ही वाहनों को रोक दिया और रूट डायवर्जन कर स्थिति को संभाला जिससे की परिक्रमा कर रहे पैदल श्रद्धालुओं को चलने में कोई असुविधा न हो। पुलिस टीम ने रातभर मुस्तैद रहकर सभी फंसे वाहनों को सुरक्षित उनके गंतव्य के लिए रवाना किया। शनिवार रविवार की मध्य करीब डेढ़ बजे सीओ गोवर्धन ने बताया कि अधिक मास का पवित्र महीना होने के कारण गिरिराज जी का आशीर्वाद लेने के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु आ रहे हैं। हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी यह है कि यहां आने वाले हर भक्त को सुगमता से दर्शन और परिक्रमा की सुविधा मिले। स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं के सहयोग से व्यवस्थाएं बनाई जा रही हैं। सुरक्षा और सुविधा के लिए ही बाहरी वाहनों और ई-रिक्शा का रूट डायवर्जन किया गया है।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर