उत्तर प्रदेश, मथुरा : जमुनापार में यमुना किनारे साधु की हत्या करने वाले 3 युवक गिरफ्तार
- 6 years ago
- 10226 views
Subscribe
Share
- States News
सोनू वर्मा
मथुरा 6 अक्टूबर 2020।
जमुनापार पुलिस ने यमुना किनारे बगीची में साधु की हत्या करने वाले तीन हत्यारों को गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक जमुनापार एम.पी.चतुर्वेदी ने बताया कि यमुना नदी के किनारे दोनों पुलों के मध्य में स्थित आश्रम मौहल्ला नगला चिरंजी में साधु कैलाश नाथ की हत्या करने में शामिल तीन हत्यारे अरविन्द चौधरी पुत्र प्रेमचन्द्र पचहरा निवासी बाड़ा लाड़ली प्रसाद जनरल गंज थाना कोतवाली, शंकर उर्फ रणतुंगा पुत्र चीपा यादव उर्फ राजू निवासी राजा बलि का टीला जनरल गंज थाना कोतवाली, गब्बर चौधरी पुत्र नेत्रपाल निवासी शान्ति आश्रम ढैंगरा थाना जमुनापार थे, जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।




