उत्तर प्रदेश, मथुरा : मिशन शक्ति के तहत महिला हेल्प डेस्क का एसपी सिटी ने किया उद्घाटन

Subscribe






Share




  • States News

ललित उपाध्याय

टीटीआई न्यूज़

मथुरा 23 अक्टूबर 2020

उत्तर प्रदेश में महिलाओं को लेकर आए दिन हो रहे शोषण उत्पीड़न आदि के मामलों को देखते हुए प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं की सुरक्षा के लिए मिशन शक्ति अभियान चलाया गया है जिसे लेकर मथुरा में महिलाओं की समस्या सुनने के लिए थानों में महिला हेल्प डेस्क बनाए गए हैं जिसमें महिलाओं की समस्या सुनी जा सके साथ ही इसी क्रम में आज थाना जमुनापार में  एसपी सिटी उदय शंकर सिंह ने फीता काटकर महिला हेल्प डेस्क का उद्घाटन किया वही एसपी सिटी द्वारा थाने में मौजूद स्थानीय महिलाएं और छात्रों को मिशन शक्ति अभियान के बारे में जानकारी दी तथा सरकारी नंबरों के बारे में बताया।

साथ ही आसपास के ग्रामीण इलाके से महिलाएं और स्कूली बच्चियां भारी मात्रा में मौजूद रहे जिन्होंने पुलिस प्रशासन की मिशन शक्ति को लेकर सराहना की और अपने आप को सुरक्षित और सशक्त महसूस किया।स्कूली छात्रा व स्थानीय महिला थाना में मौजूद रहे जिनसे एसपी सिटी ने महिलाओं के साथ मीटिंग रखी वहीं  महिलाओं और छात्राओं ने अपनी बात पुलिस के सामने रखी। सभी लोगों को पंपलेट वितरित कर जानकारी को साझा किया गया। 

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500


अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर