उत्तर प्रदेश : मथुरा के थाना हाईवे क्षेत्र में लाखों की चोरी

Subscribe






Share




  • States News

रॉकी गुप्ता

मथुरा 19 अगस्त 2020

 

हाईवे थाना क्षेत्र के अंतर्गत चारबाग कॉलोनी के रहने वाले सेना में जवान और उनके यहां संदिग्ध परिस्थितियों में चोरों द्वारा लाखों रुपए के जेवर और लाखों रुपए के कैश पर हाथ साफ कर दिया और चोर घटना को अंजाम देकर बड़ी ही आसानी से फरार हो गए जानकारी देते हुए मकान स्वामी अरुण ने बताया कि वह सेना में जवान है और छुट्टी लेकर घर आया हुआ था।

उसका बड़ा भाई हंसराज कॉलोनी में रहता है कल देर शाम वह उससे मिलने जा रहा था इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले किसी व्यक्ति से उसका मामूली बात को लेकर झगड़ा हो गया झगड़े ने बड़ा रूप ले लिया और बात मारपीट तक पहुंच गई।

जिसके चलते पूरा परिवार बड़े भाई के यहां ही रुपया सुबह जब वह वापस अपने घर पर आए तो उनके होश उड़ गए बाहर का दरवाजा खुला हुआ था और घर में रखा हुआ लाखों रुपए कैश और लाखों रुपए की ज्वेलरी गायब थी वही अरुण ने बताया कि हमें लगता है कि जिन लोगों से हमारा झगड़ा हुआ है हो सकता है।

उन्होंने ही घात लगाकर इस चोरी को अंजाम दिया हो फिलहाल पुलिस में तहरीर दे दी गई है पुलिस घटना की जांच कर रही है। 

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500


अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर