उत्तर प्रदेश, मथुरा : धान की फसल लेकर जा रहे ट्रैक्टर को तेज रफ्तार ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर, अनियंत्रित होकर पलटा ट्रैक्टर

Subscribe






Share




  • National News

अंकित शर्मा

मथुरा 9 अक्टूबर 2020

थाना वृंदावन क्षेत्र में हाईवे पर धान की फसल लेकर जा रहे ट्रैक्टर को तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रैक्टर में 4 लोग सवार थे जिनमें से 3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। मौके पर इलाका पुलिस चौकी जैंत और नयति की फ़ोर्स पहुंच गई। जैंत चौकी इंचार्ज अरविंद सिंह द्वारा घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया। 

दरअसल ट्रैक्टर सवार लोग वृंदावन थाना क्षेत्र के गॉव हनुमान गढ़ी के रहने वाले हैं जो ट्रैक्टर ट्रॉली में धान की फसल भरकर मथुरा मंडी ले जा रहे थे तभी वो छटीकरा अल्लैहपुर के समीप पहुंचे ही थे कि पीछे से गिट्टी भरकर आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मारते हुए ट्रैक्टर को 50 मीटर तक घसीटते हुए पलट दिया। ट्रक की टक्कर से ट्राली पर बैठे 2 लोग उछलकर सड़क पर आ गिरे जबकि 2 लोग ट्रैक्टर के नीचे आ गए। घटना में ट्राली से गिरे इन्दर ने जानकारी देते हुए बताया।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने ट्रक चालक को पकड़ लिया व ट्रक को भी पकड़ लिया। ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर के परखच्चे उड़ गए लेकिन गनीमत रही कि ट्राली में भरी धान की फसल बर्बाद होने से बच गई।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500


अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर