दो ई-रिक्शा चोर गिरफ्तार

Subscribe






Share




  • States News

वृंदावन पुलिस को मिली सफलता ,ई-रिक्शा चोरी करने वाले दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

 

वृंदावन - श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मथुरा के आदेश के अनुपालन में व अपर पुलिस अधीक्षक नगर मथुरा व क्षेत्राधिकारी सदर के परिवेक्षण में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी व चोरी गये माल की बरामदगी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में ई रिक्शा चोरी करने वाले दो अभियुक्तो अजय ठाकुर पुत्र जगतपाल सिंह निवासी असपपुर थाना हजरतपुर जिला बदाऊँ उम्र करीब 32 वर्ष अकील पुत्र जमील निवासी दरेसी रोड भरतपुर गेट थाना कोतवाली जिला मथुरा उम्र करीब 24 वर्ष को ई रिक्शा खुले पार्ट्स में बैट्री सहित धौरेरा पेट्रोल पम्प के सामने से गिरफ्तार किया गया.अभियुक्तो द्वारा दिनांक 24.06.2021 को प्रीतम का बाडा बुर्जा से ई रिक्शा को चोरी कर लिया था जिसके सम्बन्ध में जगदीश चौधरी पुत्र सुनहरी लाल नि0 नगला विजयी थाना राया मथुरा द्वारा दिनांक 25.06.2021 को मु0अ0सं0 542/2021 धारा 379 भा0द0वि0 बनाम अज्ञात पंजीकृत कराया था.अभियुक्त ई रिक्शा के पार्टसो को खोल कर खुर्द बुर्द कर रहे थे कि पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिये गये और घटना का सफल अनावरण किया गया.गिरफ्तारअभियुक्तो को विधिक कार्यवाही कर जेल भेजा जा रहा है.

 

 

आपराधिक इतिहास अभियुक्त अजय ठाकुर उपरोक्त-

 मु0अ0सं0 542/2021 धारा 379,411 भा0द0वि0

 

आपराधिक इतिहास अभियुक्त अकील उपरोक्त-

1.मु0अ0सं0 542/2021 धारा 379,411 भा0द0वि0 थाना वृन्दावन 

2. मु0अ0सं0 643/2019 धारा 363,366 भादवि थाना कोतवाली मथुरा 

 

गिरफ्तार करने वाली टीम-

1. प्रभारी निरीक्षक शशि प्रकाश शर्मा थाना वृन्दावन जनपद मथुरा

2. उ0नि0 श्री राघवेन्द्र सिंह चौकी प्रभारी केशवधाम थाना वृन्दावन मथुरा 

3. है0का0 642 अनूप कुमार थाना वृन्दावन मथुरा

4. का0 750 अमित कुमार व का0 730 रामसुन्दर थाना वृन्दावन मथुरा

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500


अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर