मथुरा - ड्यूटी के लिए जन्मभूमि आ रही महिला कॉन्स्टेबल की सड़क दुर्घटना में मौत, पुलिस में शोक की लहर

Subscribe






Share




  • States News

पति के साथ ड्यूटी को जाती महिला आरक्षी की मौत

विकास अग्रवाल

टीटीआई न्यूज़

वृन्दावन (14-05-2021)

मथुरा मार्ग स्थित वासुदेव पार्किंग के निकट दोपहर करीब एक बजे की है।

एक महिला सिपाही अपने पति के साथ बाइक से मथुरा की ओर जा रही थी।

तभी पीछे से आने वाले चौपहिया वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची मथुरा गेट चौकी क्षेत्र की चेतक घायल महिला आरक्षी को मथुरा स्थित सिटी हॉस्पिटल ले गई।

महिला सिपाही ने सिटी हॉस्पिटल में ब्लड अधिक बहने के चलते दम तोड़ दिया है।

महिला सिपाही का नाम ज्योत्सना शर्मा बताया गया है।

हालांकि जिस चौपहिया वाहन ने घटना को अंजाम दिया। उसके बारे में अभी असमंजस की स्थिति है। कोई कार बता रहा है तो कोई नगर निगम की कूड़ा ढोने वाली गाड़ी का जिक्र कर रहा है।

खैर, कुछ भी रहा हो, घटना बहुत बुरी हुई, ईश्वर मृतक महिला सिपाही की आत्मा को अपने चरणों मे स्थान दे। यही हमारी प्रार्थना है।

मथुरा गेट चौकी प्रभारी नवीन कुमार ने तत्काल एक्शन लेते हुए महिला सिपाही के साथ घटना को अंजाम देने वाली नगर निगम की कूड़ा कलेक्शन गाड़ी को कब्जे में लेकर उसके ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है।

Before Breaking News

श्वेतांक टीटीआई न्यूज़ मथुरा 14 मई 2021

मथुरा में महिला आरक्षी ज्योत्सना की एक्सीडेंट के दौरान हुई मौत।

महिला आरक्षी पति के साथ बाइक से ड्यूटी करने श्री कृष्ण जन्मस्थान आ रही थी। रास्ते में फोर व्हीलर की टक्कर से हुई मौत।

महिला आरक्षी को पुलिस बल सिटी हॉस्पिटल  लाया इलाज के लिए महिला आरक्षी ने तोड़ा दम

सिटी हॉस्पिटल में मौके पर पहुँचे आला अधिकारी व पुलिस बल।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500


अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर